शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक चीजों के सेवन की जरूरत होती है। मौसमी फल, हरी सब्जियां, नट्स और सीड्स से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। जिन तत्वों की हमें सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है विटामिन-सी उनमें से एक है।
विटामिन-सी शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से भी सुरक्षा देते हैं।
आपने अक्सर सुना होगा कि खट्टे फलों विशेषरूप से संतरा-नींबू, अनानास में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। करीब 100 ग्राम संतरा से 53 मिलीग्राम विटामिन सी मिल सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि एक फल ऐसा है जिसमें संतरा से दोगुना अधिक विटामिन-सी होता है? इसका कुछ महीने सेवन कर लें तो संक्रामक रोगों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।