किडनी की बीमारी के लक्षणों को पहचानना जरूरी (सांकेतिक)
- फोटो : Pixabay
किडनी की बीमारियों के सामान्य लक्षण
डॉक्टर मनीष कहते हैं, पेशाब में होने वाली किसी भी तरह की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, यह किडनी की बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। बार-बार पेशाब महसूस होना, पेशाब से असामान्य तरीके की बदबू आना, पेशाब से झाग बनना, खून आना आदि को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा जब किडनी, रक्त में खनिजों और पोषक तत्वों का उचित संतुलन नहीं बना पाती है तो ऐसी स्थिति में आपको त्वचा के सूखेपन या त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है। त्वचा में होने वाले किसी भी असामान्य परिवर्तन को भी ध्यान में रखने और इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेना बेहद आवश्यक होता है।
--------------
स्रोत और संदर्भ:
Kidney Outcomes in Long COVID
अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के निष्कर्ष के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।