हृदय रोग दुनियाभर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक हैं। जीवनशैली में खराबी, खान-पान में पौष्टिकता की कमी, शारीरिक निष्क्रियता और धूम्रपान जैसी आदतों के चलते लोगों को बहुत ही कम उम्र में हृदय रोगों की समस्याएं घेर लेती हैं। इन्हीं समस्याओं का इलाज ढूंढ रहे शोधकर्ताओं ने हालिया अध्ययन में बड़ा दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि विटामिन-के का सेवन करने वाले लोगों में एथेरोस्क्लेरोसिस से संबंधित हृदय रोग (हृदय या रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करने वाली स्थिति) का खतरा कम होता है। एथेरोस्क्लेरोसिस, धमनियों की दीवारों और इसके भीतर फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के निर्माण का कारण बनती है, जिसके कारण लोगों को हृदय रोगों से संबंधित समस्या हो सकती है।
'जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन' में प्रकाशित
अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि विटामिन-के का सेवन इस तरह की समस्याओं के खतरे को कम करने में सहायक है। दैनिक जीवन में कई सारे आहार से विटामिन-के आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।