फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Immunity Boosting Foods: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चार चीजों का करें सेवन, सेहत के लिए हैं बहुत फायदेमंद

Wed, 02 Feb 2022 01:11 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Immunity-Boosting Foods - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


स्वस्थ शरीर के लिए मजबूत इम्यूनिटी का होना जरूरी है। रोगप्रतिरोग क्षमता कम होने से शरीर जल्द कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू होना सामान्य बात है लेकिन जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वह जल्द इन मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। कोविड 19 से बचाव के लिए भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ इम्यूनिटी को मजबूत करने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, गलत खान-पान और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अच्छी पोषणयुक्त डाइट अपनाने की जरूरत है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए खाने का समय और तरीका सही होना चाहिए। इससे सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए विटामिन की गोलियों या किसी सप्लीमेंट की जरूरत नहीं, किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों के सेवन से भी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। जानिए रोगों से बचाव के लिए किन खाद्य पदार्थों के सेवन से इम्यून सिस्टम होता है दोगुनी तेजी से मजबूत।
विज्ञापन

2 of 5
दही खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

दही से बढ़ती है इम्यूनिटी 

आहार एवं पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, दही रोगप्रतिरोग क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। दही में मौजूद माइक्रो ऑर्गेनिज्म शरीर में पोषण की पूर्ति करते हैं। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो शरीर में इम्यूनिटी का स्तर मजबूत करता है।
विज्ञापन

3 of 5
लहसुन के फायदे - फोटो : Pixabay
लहसुन से मजबूत होती है इम्यूनिटी 

लहसुन का सेवन भी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है। लहसुन एंटीबायोटिक और एंटी बैक्टीरियल गुण से भरपूर होता है। यह गुण संक्रमण के बचाव में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, लहसुन ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रित करता है। हृदय और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं में लहसुन रामबाण इलाज है। लहसुन में एलिन नाम का पोषक तत्व होता है, जो तीखा स्वाद और सुगंध देता है। लहसुन की दो-चार कलियां गर्म पानी के साथ खाली पेट रोजाना खानी चाहिए।

4 of 5
मूंगफली खाने के फायदे - फोटो : iStock
मूंगफली से इम्यूनिटी होती है मजबूत 

सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए मूंगफली लाभकारी होती है। मूंगफली का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके साथ ही मूंगफली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग भी तेज करता है। भीगी हुई मूंगफली का नियमित सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंवले के फायदे - फोटो : iStock
इम्यूनिटी बढ़ाता है आंवला

आंवले में विटामिन सी भरपूर होता है। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए विटामिन सी काम आता है। इसके अलावा आंवले में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट का गुण भी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आप खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करें। यह स्वास्थ्य को आंतरिक रूप से बेहतर बनाता है। साथ ही त्वचा को भी चमकदार व बालों को स्वस्थ बनाता है।
-----------
 
नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें