फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: तेजी से इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर हैं ये चार नट्स, डाइट में जरूर करें शामिल

Mon, 09 Aug 2021 12:55 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले नट्स - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


सूखे मेवे (नट्स) स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। ये हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं, जैसे पाचन संबंधी रोग, हृदय रोग, डायबिटीज आदि। इसके अलावा नट्स हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर के विकास में भी मदद करते हैं। दरअसल, सूखे मेवे में कई प्रकार के पोषक तत्व और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए आपको अपने आहार में नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। सूखे मेवों की एक और सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि आप इन्हें कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। चूंकि इस कोरोना काल में सबसे जरूरी है अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना, ताकि बीमारी और बीमारी की गंभीरता से बचाव हो सके। आइए जानते हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में कौन से सूखे मेवों को शामिल करना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
बादाम के फायदे - फोटो : pixabay
बादाम 
  • छोटे से दिखने वाले बादाम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोगों को रोकने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही यह इम्यूनिटी बढ़ाने और दिमाग को तेज करने में भी कारगर है। कई लोग बादाम को कच्चा भी खाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे अलग-अलग व्यंजनों में डालकर भी खा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अखरोट के फायदे - फोटो : istock
अखरोट 
  • अखरोट फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और अनसैचुरेटेड फैट का तो बेहतरीन स्रोत होता ही है, साथ ही यह अन्य कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। यह दिमाग और दिल के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर होता है। इसीलिए विशेषज्ञ इसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। 

4 of 5
काजू के फायदे - फोटो : Pixabay
काजू 
  • काजू में विटामिन के साथ-साथ मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, कॉपर, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे खनिज भी पाए जाते हैं, जो इसे 'स्वास्थ्यवर्धक गुणों का खजाना' बनाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाता है बल्कि नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है और हृदय संबंधी बीमारियां भी दूर होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिस्ता के फायदे - फोटो : Pixabay
पिस्ता 
  • पिस्ता प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे हृदय और मस्तिष्क की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा पिस्ता के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। आप स्नैक्स के रूप में या भूनकर नमक के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें