फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: रात में सोने से पहले बस बना लें इस एक चीज की आदत, पास भी नहीं भटकेंगी कई गंभीर बीमारियां

Mon, 28 Feb 2022 07:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रात में हल्दी वाला दूध पीने के लाभ - फोटो : Pixabay
आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस तक, कई प्रमाण इस बात का दावा करते हैं कि रात के समय का भोजन और जीवनशैली हमारे सेहत पर विशेष प्रभाव छोड़ती है। यही कारण है कि सभी लोगों को रात के समय स्वस्थ आहार, वॉकिंग करने और अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद की मानें को रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना सेहत के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाने से न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ जाता है साथ ही आपकी यह एक आदत सेहत को अनगिनत फायदे दे सकती है। 

अध्ययनों में भी पाया गया है कि सिर्फ दूध पीने की जगह, हल्दी वाले दूध का सेवन करना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने, संक्रमण से लड़ने, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के साथ, नींद को बढ़ावा देने में यह एक छोटी सी आदत मदद कर सकती है। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की आदत डाल लें, यह कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में इस एक आदत से सेहत को होने वाले अद्भुत फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हल्दी वाला दूध है फायदेमंद - फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा प्रणाली को मिलता है बढ़ावा
दूध को हड्डियों और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। दूध में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करना आपकी इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद कर सकती है। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। कई डॉक्टर सामान्य सर्दी और फ्लू से बचे रहने के लिए रोजाना एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। यह आदत आपकी प्रतिरक्षा शक्ति को मजबूत कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज में हल्दी वाला दूध पीने के लाभ - फोटो : iStock
ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक
डायबिटीज के खतरे से बचने रहने या फिर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने के लिए दूध में हल्दी मिलाकर पीने की आदत लाभकारी हो सकती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन टाइप-2 डायबिटीज मेलिटस को रोकने में मदद कर सकती है। इस स्थिति में कोशिकाएं इंसुलिन के साथ अच्छी तरह से प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं, ऐसे में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। इसके अलावा करक्यूमिन इंफ्लामेटरी साइटोकिन्स के गठन को भी रोक देता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने नहीं पाता। 

4 of 5
हल्दी दूध के स्वास्थ्य लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सूजन की समस्या होती है कम
सूजन की समस्या, विशेषकर गठिया आदि में भी हल्दी वाले दूध को काफी फायदेमंद माना जाता है। असल में जहां दूध हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है, वहीं हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहायक है। इसके अलावा शरीर  में होने वाले क्रोनिक सूजन को मेटाबोलिक सिंड्रोम, अल्जाइमर और हृदय रोग जैसी कई तरह की बीमारियों का भी कारण माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात में हल्दी दूध पीने के लाभ - फोटो : iStock
हृदय रोगों का कम होता है खतरा
हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन के एंटीऑक्सीडेंट गुण हृदय रोग और इससे संबंधित जटिलताओं को रोकने में भी मदद कर सकते हैं। करक्यूमिन, सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है जो हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है। शरीर को विभिन्न प्रकार से लाभ प्रदान करने में हल्दी वाले दूध का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद माना जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें