फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: इन तीन लक्षणों का मतलब मुश्किल में है आपका लिवर, तुरंत हो जाएं अलर्ट वरना बढ़ सकती है दिक्कत

Mon, 28 Feb 2022 05:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
लिवर की बीमारियों को पहचानें
शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में लिवर की विशेष भूमिका होती है। शरीर में रसायनों के स्तर को नियंत्रित रखने के साथ पित्त का उत्पादन भी लिवर से ही होता है। लिवर भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण के साथ अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकालने में भी मदद करती है। स्वाभाविक तौर से फैट का स्टोर और उसके मेटाबोलाइजेशन का काम भी लिवर ही करता है, ऐसे में कुछ स्थितियों में लिवर में फैट बढ़ने की समस्या हो सकती है। मसलन, लिवर शरीर के लिए अति महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, ऐसे में इस अंग में होने वाली किसी भी तरह की दिक्कत का असर पूरे शरीर की सेहत को प्रभावित कर सकता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लिवर प्रतिदिन 250 गैलन तक रक्त को फिल्टर करता है, ऐसे में अगर यह अंग ठीक तरीके से काम करना बंद कर दे तो शरीर में विषाक्त पदार्थ बढ़ सकते हैं। लिवर में आने वाली समस्याओं के कारण पाचन स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है जिसके कारण अपच, कब्ज और गंभीर स्थितियों में लिवर फेलियर की समस्या भी हो सकती है। यही कारण है कि इस अंग को स्वस्थ रखने के लगातार प्रयास करते रहने चाहिए। ज्यादातर मामलों में लिवर डैमेज की समस्या अनुवांशिक होती है, हालाँकि आहार और जीवनशैली की गड़बड़ी का भी इसपर असर देखा जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि शरीर में किन लक्षणों के आधार पर लिवर की समस्याओं के बारे में पता लगाया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
पेट में दर्द की समस्या के कारण? - फोटो : iStock
पेट में लगातार बना रहने वाला दर्द
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, लिवर की खराबी वाले ज्यादातर मरीजों में लगातार पेट दर्द की शिकायत देखी जाती है। वैसे तो पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं, हालांकि पेट के दाहिने हिस्से में पसलियों के ठीक नीचे लगातार दर्द बने रहने की समस्या को लिवर की गंभीर बीमारियों, विशेषकर लिवर डैमेज का संकेत माना जाता है। आमतौर पर सिरोसिस के कारण लिवर के बढ़ने या लिवर में सूजन होने के कारण भी लोगों को इस तरह के दर्द का अनुभव हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
पीलिया के लक्षणों को जानिए - फोटो : Pixabay
त्वचा में पीलापन
त्वचा में पीलापन या पीलिया की समस्या मुख्यरूप से लिवर के ठीक से काम न करने का संकेत मानी जाती है। रक्त में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाने के कारण इस तरह की दिक्कत होती है। बिलीरुबिन, लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है। जब ये कोशिकाएं नष्ट हो जाती है तो लिवर इसे रक्तप्रवाह से फिल्टर कर देता है। लिवर में कुछ समस्याओं के चलते अगर रक्त सही से फिल्टर नहीं हो पाता है तो बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण त्वचा, आंखों का रंग पीला हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
क्यों कम होने लगता है अचानक से वजन? - फोटो : iStock
अचानक से वजन कम होने की समस्या
कई बीमारियों के कारण लिवर पर गंभीर असर हो सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप आपका वजन तेजी से घटने लगता है। लिवर पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,  इसलिए जब शरीर के इस अंग को नुकसान होता है तो भूख कम लगने लगती है, इस कारण भी शरीर का वजन कम हो सकता है। लिवर की बीमारियों के किसी भी संकेत को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें