फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम योगा नहीं केवल अजवाइन से हफ्ते भर में घट जाएगा वजन, ऐसे करें इस्तेमाल

Thu, 19 Dec 2019 03:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजवाइन का इस्तेमाल ठंड लगने या फिर पेट से जुड़ी बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं  कि सेहत से भरपूर अजवाइन का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जाता है। अजवाइन में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेट्री प्रॉपर्टीज होती हैं जो वजन को घटाती हैं। अजवाइन में मौजूद नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करते हैं। जिससे शरीर का वजन तेजी से घटने में मदद मिलती है। तो चलिए जानें कि अजवाइन का प्रयोग कैसे करें कि वजन घटने में मदद मिले।

 
विज्ञापन

2 of 5
अजवाइन का पानी
अजवाइन के पानी को पीने से तेजी से वजन घटता है। इसे पीने के लिए एक पैन में दो चम्मच अजवाइन डालकर धीमी आंच पर भून लें। इसके बाद आधा लीटर पानी गर्म करें और भुनी हुई अजवाइन पानी में डाल कर उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो आंच से उतार कर छान लें। उसके बाद दिन भर में कई बार पीते रहें। ये असरदार तरीका वजन कम करने में बहुत कारगर है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अजवाइन और शहद
अगर आप बहुत ही तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो दो गिलास पानी में दो चम्मच अजवाइन को भिगोकर रातभर के लिए रख दें। सुबह छान कर एक चम्मच शहद मिलाएं और रोजाना खाली पेट पिएं। इसके साथ ही तीन महीने तक लगातार कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें कम खाएं। वजन तेजी से कम हो जाएगा।

 

4 of 5
- फोटो : pixa
अजवाइन और सौंफ का पानी
वजन कम करने के लिए अजवायन और सौंफ का कॉम्बिनेशन बहुत ही बेहतरीन है। इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए भुने हुए अजवायन और 1 चम्मच भुनी हुई सौंफ को चार कप पानी में मिलाकर उबाल लें। उबलने पर जब पानी का रंग बदलने लगे आंच से उतार लें। आंच से उतारकर छलनी से छान लें। ठंडा होने पर बोतल में भरें। दिनभर में थोड़ा-थोड़ा पिएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजवाइन पाउडर
अगर अजवाइन का पानी बनाने का समय नहीं है, तो भी निराश होने की कोई बात नहीं। इसकी बजाय अजवाइन, मेथी और कलौंजी को समान मात्रा में लें। एक-दो दिन की तेज धूप में सुखा लें। मिक्सर में पीसकर पाउडर बनाएं। रोजाना रात को सोने से पहले गरम पानी के साथ एक चम्मच अजवाइन पाउडर की फांक लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें