फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षण को एसिडिटी समझने की न करें भूल, जानें क्या होते हैं इसके लक्षण

Sun, 08 Sep 2019 12:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कई बार सीने में उठने वाले हल्के दर्द को लोग एसिडिटी से होने वाला दर्द समझ बैठते हैं। इस लापरवाही की वजह से हर साल बहुत से लोग बिना सही इलाज पाए मौत के मुंह मे चले जाते हैं। किसी इमरजेंसी में ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए जरूरी है कि आपको साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में जानकारी हो। तो आइए जाने क्या है इसके लक्षण।

 
विज्ञापन

2 of 6
सीने में दबाव
अगर आपको सीने में भारीपन महसूस होता है या ऐसा लगता है कि सीने को कुछ दब रहा है तो इस भारीपन को हल्के में न लें। तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
बांह में दर्द
अगर किसी इंसान के बांह खासकर बांयी बांह में दर्द हो रहा हो और ये बढ़ते हुए सीने तक चला जाए तो इस तकलीफ को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

4 of 6

अचानक से कमजोरी महसूस होना 
अगर किसी इंसान को अचानक से चक्कर आने लगे या फिर इतनी कमजोरी महसूस हो कि वो ठीक से खड़ा भी न हो सके तो ये साफ संकेत है कि आपको ह्रदयाघात होने वाला है। तुरंत ही अपने आसपास मौजूद लोगों को इस तकलीफ से अवगत कराएं।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
जबड़े में दर्द
कभी-कभी किसी इंसान को सीने से होते हुए ये दर्द मुंह और जबड़े में होने लगता है। वैसे तो सामान्यत: जबड़े में दर्द ठंड या किसी दांत से जुड़ी परेशानी के कारण होता है लेकिन अगर मुंह में कोई दिक्कत नहीं है तो इसे हल्के में न लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैरों और एड़ियों में सूजन
अगर किसी के पैरों में अचानक से सूजन हो रही है तो इसका मतलब है कि उस इंसान का ह्रदय ठीक से खून को पंप नहीं कर पा रहा है। दिल के खराब होने से पहले किडनी भी काम करना कम कर देती है जिसकी वजह से पैरों में सूजन हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें