फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से हाहाकार: दिल्ली-NCR में तापमान हुआ 42 पार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को दी लू से बचने की जरूरी सलाह

Sat, 18 May 2024 10:55 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
लू-गर्मी की समस्या - फोटो : iStock
देशभर में पिछले कुछ दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली-उत्तर प्रदेश में दैनिक तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक आने वाले महीनों में इसके और भी बढ़ने का खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को बढ़ते तापमान के बीच सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

लू-गर्मी का शरीर पर कई प्रकार से दुष्प्रभाव होने का खतरा रहता है इससे सुरक्षित रहने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। 

देश में बढ़ती गर्मी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ सुझाव जारी किए हैं जिनका पालन करके आप बढ़ते तापमान वाले इस मौसम में सुरक्षित रह सकते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं, पहले से ही कुछ प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के शिकार लोगों के लिए ये मौसम और भी समस्याकारक हो सकता है, इसलिए बचाव के उपाय करना और भी आवश्यक हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 4
गर्मी-लू की समस्या - फोटो : iStock
गर्मी-लू की बढ़ती समस्याएं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा आपका स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता है। गर्मी-लू के लक्षणों को पहचानना और गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतते रहना जरूरी है। गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए जरूरी है कि आपके शरीर में पानी की कमी न होने पाए। इस मौसम में डिहाइड्रेशन और इसके कारण होने वाली बीमारियों का जोखिम अधिक होता है। 

बाहरी तापमान के अधिक संपर्क में रहने से सेहत पर कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है। गर्मी से होने वाली समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
बढ़ते तापमान की समस्या - फोटो : Pixabay
गर्मी से रहें सावधान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में गर्मी से बचाव के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताए हैं, जिसकी मदद से आप कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।
  • धूप में अनावश्यक रूप से घर से बाहर जाने से बचें।
  • बच्चों या पालतू जानवरों को पार्क किए गए वाहनों में न छोड़ें।
  • नंगे पैर बाहर न निकलें। शरीर को कवर करने के लिए सूती और ढीले कपड़े ही पहनें।
  • दोपहर के समय बाहर की गतिविधियों से बचें।
 
विज्ञापन

4 of 4
गर्मी के दुष्प्रभावों के बारे में जानिए - फोटो : istock
गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं का खतरा

डॉक्टर्स कहते हैं, गर्मी का मौसम कई प्रकार बीमारियों का कारण बन सकता है। लू-लगने या तेज गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ने और लो ब्लड प्रेशर की दिक्कतों के कारण चक्कर आने, सिरदर्द, बेहोशी की समस्या हो सकती है। गर्मी के दिनों में हीट-स्ट्रोक सबसे गंभीर बीमारी है। यह तब होता है जब शरीर अपने तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता। शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने के साथ पसीना तंत्र विफल हो जाता है जिससे शरीर प्राकृतिक रूप से  ठंडा होने में असमर्थ हो जाता है। इस स्थिति में कई प्रकार की अल्पकालिक और दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें