फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liver Cancer: ऐसे लक्षण भी हो सकते हैं लिवर कैंसर का संकेत, अक्सर कर दिया जाता है इन्हें अनदेखा

Fri, 17 May 2024 07:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लिवर में कैंसर की समस्या - फोटो : istock
लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। रक्त में रासायनिक स्तरों को संतुलित करने, भोजन को पचाने के लिए पित्त नामक उत्पाद का उत्सर्जन करने और शरीर से अपशिष्टों को बाहर निकालने के लिए लिवर का ठीक तरीके से काम करते रहना जरूरी है। हालांकि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण लिवर से संबंधित गंभीर रोग और कैंसर के मामले पिछले एक दशक में काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। 

अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार बड़ी संख्या में युवा आबादी भी लिवर कैंसर जैसी जानलेवा समस्याओं का शिकार हो रही है। डॉक्टर कहते हैं, अगर समय रहते इस कैंसर के लक्षणों का पता लगाकर इलाज प्राप्त कर लिया जाए तो रोग के गंभीर रूप लेने और मृत्युदर को कम करने में मदद मिल सकती है।

लिवर कैंसर के कुछ लक्षण बहुत अप्रत्याशित होते हैं जिनपर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। आइए जानते हैं कि लिवर कैंसर की पहचान कैसे की जा सकती है?
विज्ञापन

2 of 5
लिवर की समस्या - फोटो : istock
लिवर में कैंसर की समस्या

लिवर कैंसर की पहचान कैसे की जाए इसे जानने से पहले इस अंग में होने वाले कैंसर के बारे में जानना जरूरी है। लिवर में कई प्रकार के कैंसर हो सकते हैं, हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा उनमें सबसे आम है जो मुख्य रूप से लिवर की कोशिकाओं (हेपेटोसाइट) में शुरू होता है।

डॉक्टर बताते हैं, लिवर कैंसर के शिकार कई लोगों में शुरुआत में कोई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं। हालांकि समय के साथ जैसे-जैसे कैंसर बढ़ता है, लक्षण भी गंभीर रूप लेने लगते हैं। आइए जानते हैं कि लिवर कैंसर की पहचान कैसे की जा सकती है?
विज्ञापन

3 of 5
पेट में दर्द होना - फोटो : istock
पेट में होने वाली समस्याएं

लिवर में होने वाली बीमारियों-कैंसर के शुरुआती लक्षण पेट में होने वाली असहजता के रूप में नजर आते हैं। इसमें पेट में दाहिनी ओर दर्द होना सबसे आम है। 

आमतौर पर इस तरह के दर्द को गैस के कारण होने वाला दर्द मान लिया जाता है। पेट में दर्द के साथ-साथ अगर पेट में सूजन और अक्सर उल्टी-मितली की समस्या बनी रहती है तो इस बारे में गंभीरता से ध्यान देना जरूरी हो जाता है। ये भी कैंसर का संकेत हो सकता है।

4 of 5
पीलिया के लक्षण - फोटो : istock
पीलिया की दिक्कत

लिवर में होने वाली बीमारियों और कैंसर में भी बार-बार पीलिया होना एक सामान्य संकेत हो सकता है। रक्त प्रवाह में बिलीरुबिन की मात्रा काफी बढ़ जाने के कारण पीलिया होती है। इसमें त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला दिखाई देने लगता है। डॉक्टर बताते हैं, लिवर के ठीक तरीके से काम न करने की स्थिति में इस तरह की दिक्कत होती है। अगर आपको भी बार-बार पीलिया हो रहा है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिवर की बीमारियां - फोटो : istock
लिवर कैंसर के इन संकेतों के बारे में भी जानिए

लिवर कैंसर के अधिकांश लक्षण पेट में होने वाली कई अन्य समस्याओं की तरह ही होते हैं यही कारण है कि इसकी पहचान कर पाना लोगों के लिए कठिन हो जाता है। पेट में होने वाली समस्याओं और पीलिया के अलावा कुछ और संकेतों पर ध्यान देकर भी लिवर की इस गंभीर बीमारी का पता लगाया जा सकता है।
  • बिना प्रयास किए वजन कम होना
  • भूख न लगना, अक्सर कमजोरी होते रहना।
  • अक्सर उल्टी जैसा अनुभव होते रहना। 
  • कमजोरी और थकान
  • पेट में सूजन बने रहना।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें