फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedies: बढ़ा हुआ वजन कुछ ही महीनों में हो जाएगा छूमंतर, जानिए सबसे आसान लेकिन बेहद कारगर घरेलू उपाय

Thu, 17 Feb 2022 05:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
तेजी से वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
वजन बढ़ना या मोटापा, तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। आंकड़ों के मुताबिक भारत में 40 फीसदी से अधिक लोग मोटापे के शिकार है। वजन बढ़ना न सिर्फ शरीर के लुक को खराब कर देता है साथ ही सेहत के लिहाज से भी इसे काफी गंभीर समस्या माना जाता है। अधिक वजन के कारण मधुमेह, हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को उन उपायों को प्रयोग में लाते रहने की सलाह दी जाती है जिससे आसानी से वजन को नियंत्रित किया जा सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण वजन बढ़ जाता है, ऐसे में इसपर सभी लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

विशेषज्ञों के मुताबिक वर्षों से दादी-नानी कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपायों को प्रयोग में लाया करती थीं। वजन बढ़ने की समस्या में भी कई आसान से उपाय बड़े ही असरदार ढंग से काम कर सकते हैं। कई उपायों को वैज्ञानिकों ने भी काफी प्रभावी पाया है। आइए आगे की स्लाइडों में तेजी से वजन कम करने के घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं। ध्यान रहे, अगर आपको पहले से कोई समस्या है तो इन उपायों को प्रयोग में लाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 
विज्ञापन

2 of 4
वजन कम करने के लिए क्या पिएं? - फोटो : Pixabay
हींग पानी के लाभ
वजन कम करने की कोशिशों में लगे लोगों को लिए हींग वाला पानी पीना काफी लाभदायक हो सकता है। हींग एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट का समृद्ध स्रोत है। यह पोषक तत्व वजन को नियंत्रित रखने के साथ सेहत के लिए कई अन्य तरह से भी लाभदायक माने जाते हैं। वजन घटाने के लिए गर्म पानी के साथ हींग के चूर्ण का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। सर्वोत्तम परिणाम के लिए सुबह खाली पेट सबसे पहले हींग का पानी पीने को लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
जीरा पानी के फायदे - फोटो : iStock
जीरे का पानी
हींग के पानी की ही तरह  जीरे का पानी पीना भी वजन घटाने में काफी लाभदायक माना जाता है। जीरे का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि मेटाबॉलिज्म दर ठीक रहने से वजन को कम करने में लाभ मिलता है। जीरे का पानी पेट की तमाम समस्याओं के लिए भी लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
अदरक और शहद का पेय - फोटो : iStock
अदरक और शहद का पेय
विशेषज्ञों के मुताबिक वजन कम करने के लिए अदरक और शहद का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। गुनगुने पानी में अदरक का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन किया जा सकता है। इन दोनों को मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए जाना जाता है जो शरीर से अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करते हैं। अदरक अधिक भूख लगने की समस्या को भी दूर करता है तथा पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। इसके अलावा शहद के सेवन के भी तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ हैं।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें