एचआईवी का हो सकेगा इलाज
- फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
एचआईवी संक्रमण से ठीक हुई महिला के बारे में एड्स विशेषज्ञ स्टीवन डीक्स कहते हैं, वैसे तो एचआईवी के सभी मामलों के इलाज के लिए स्टेम सेल ट्रांसप्लांट को एक प्रभावी विकल्प नहीं माना जा सकता है। चूंकि इस तरह के प्रत्यारोपण बेहद जोखिम भरे होते हैं, इसलिए आमतौर पर इस प्रक्रिया के माध्यम से कैंसर रोगियों का इलाज किया जाता रहा है। हालांकि इस केस ने एचआईवी संक्रमण के इलाज के लिए नई उम्मीद दी है, इस बारे में आगे विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।