फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: खाने के तरीके में ऐसा बदलाव करके आसानी से घटा सकते हैं वजन, वैज्ञानिकों ने बताया सबसे आसान उपाय

Tue, 25 Jan 2022 07:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन कम करने के तरीका - फोटो : Istock
जीवनशैली और आहार संबंधी गड़बड़ी के कारण पिछले कुछ वर्षों में वजन बढ़ने की समस्या ने लोगों को बहुत परेशान किया है। अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक वजन के कारण लोगों में डायबिटीज और हृदय रोग जैसी बीमारियों का जोखिम कई गुना तक बढ़ जाता है, यही कारण है कि सभी लोगों को लगातार वजन कम करने के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। पर क्या बढ़े हुए वजन को आसानी से कम करना इतना आसान है? हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने ऐसे ही एक तरीके के बारे में बताया है जो आसानी से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि वजन को आसानी से नियंत्रित और कम किया जा सकता है, बस इसके लिए आपको कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। इसमें सबसे आवश्यक है सही तरीके से भोजन करना। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि वैज्ञानिक इसके लिए किस उपाय को सबसे कारगर मानते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
खाने का तरीका और वजन - फोटो : iStock
भोजन के तरीके से पड़ता है वजन पर असर
वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे भोजन करने का तरीका सीधे तौर पर वजन को प्रभावित करता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सभी को भोजन अच्छी तरह से चबाकर करना चाहिए। ऐसा करने से डाइट इंड्यूस्ड थर्मोजेनेसिस (डीआईटी) को बढ़ाया जा सकता है। डीआईटी, खाने के बाद शरीर द्वारा उत्पन्न गर्मी की मात्रा को संदर्भित करता है और यह मेटाबॉलिक दर को प्रभावित करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
वजन कम करने का तरीका - फोटो : iStock
भोजन को चबाकर करना है फायदेमंद
अध्ययन में शोधकर्ता बताते हैं, हमें अक्सर इस बात का एहसास नहीं होता है कि चबाने जैसी छोटी सी क्रिया हमारे मेटाबॉलिज्म को कैसे प्रभावित कर सकती है? हालांकि अध्ययन के दौरान यह पाया गया कि जिन प्रतिभागियों ने भोजन को खूब चबा-चबाकर खाया उनमें डीआईटी का स्तर अधिक था। विशेषज्ञों ने यह भी नोट किया कि  भोजन और नाश्ते के आधार पर डीआईटी का स्तर अलग-अलग हो सकता है। हालांकि कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि वजन कम करने की कोशिशों में लगे लोगों के लिए इस तरीके को काफी कारगर माना जा सकता है।

4 of 5
वजन कम करने के लिए बदलें खाने का तरीका - फोटो : iStock
कई अध्ययनों में मिल चुकी है प्रमाणिकता
यह अध्ययन अकेला नहीं है जिसमें वजन घटाने के लिए भोजन को अच्छी तरीके से चबाने पर जोर दिया गया है। इससे पहले, जर्नल ऑफ द एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स में प्रकाशित एक परीक्षण में वैज्ञानिकों ने पाया था कि  निगलने से पहले भोजन को अच्छे तरीके से चबाने से खाने की अवधि बढ़ती है और इससे तृप्ति की भावना पैदा हो सकती है। नतीजतन कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है, जो वजन को कम करने में सहायक मानी जाती है। अधिक चबाचबाकर भोजन करने वाले लोगों में तेजी से वजन बढ़ने की समस्या अन्य की तुलना में काफी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वजन कम करने का आसान तरीका - फोटो : Pixabay
वजन कम करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
अध्ययन के निष्कर्ष में विशेषज्ञों ने इस बात पर भी जोर दिया कि हमें इस बात पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है कि हम भोजन भूख के कारण कर रहे हैं या तनाव और चिंता के कारण। तनाव और चिंता जैसी स्थितियों में भोजन करने से भी तेजी से वजन बढ़ने का खतरा रहता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हम सिर्फ अपने खाने-पीने की आदतों में सुधार कर लें तो बिना कुछ खास मेहनत किए आसानी से वजन कम कर सकते हैं। बस सही तरीके और भोजन के सही समय का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।


----------------
स्रोत और संदर्भ
Chewing increases postprandial diet-induced thermogenesis

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें