Medically Reviewed by-
डा. कमल बी कपूर
(मेडिकल डायरेक्टर, नेत्र रोग विशेषज्ञ)
दिल्ली
अनुभव- 25 वर्ष
सर्दी के इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। हीटर और ब्लोवर जैसे उपकरण इसमें काफी मददगार माने जाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि शरीर को कृत्रिम गर्मी देने वाले इन उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हीटर और ब्लोवर से निकलने वाली गर्म हवा के सीधे संपर्क में आने से त्वचा और आंखों को क्षति पहुंच सकती है। कुछ स्थितियों में यह हवा आपकी आंखों के लिए गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हीटर जैसे उपकरणों से निकलने वाली हवा आपके आस-पास की हवा में मौजूद नमी की मात्रा को कम कर देती है। इसके कारण हवा शुष्क हो जाती है, जो त्वचा के रूखेपन और खुजली जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। इसके अलावा हीटर या ब्लोवर के ज्यादा इस्तेमाल के कारण आपकी आंखों को भी क्षति पहुंच सकती है, इससे निकलने वाली हवा आंखों की भी नमी को प्रभावित कर देती है, जिसके कारण लोगों को ड्राई आइज और इससे संबंधित अन्य समस्याएं हो सकती है। यही कारण है कि ऐसे उपकरणों के कम से कम इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।