पौष्टिक नाश्ता बहुत जरूरी
- फोटो : Pixabay
सुबह नाश्ता न करना
यह सच है सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है, इसलिए पूरे दिन तृप्त और ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए हैवी और हेल्दी नाश्ता करें। इस तरह का नाश्ता दिन भर की भूख और स्नैक क्रेविंग को कम करके वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। नाश्ते में स्वस्थ और पौष्टिक फलों, दूध, अंडे और कम फैट वाली चीजों को शामिल करें। दिन का भोजन नाश्ते से कम और डिनर को बहुत हल्का रखें।