हम सब की लगातार बिगड़ती जा रही जीवनशैली शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसका सीधा असर हमारे मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह के सेहत को प्रभावित कर सकता है। खराब जीवनशैली का सबसे ज्यादा असर हड्डियों के स्वास्थ्य पर देखा जाता है, यही कारण है कि आज के समय में कम उम्र में ही लोगों को गठिया, कमर में दर्द और हड्डियों की कमजोरी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि मौजूदा समय में लोगों के लिए हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखना चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है लेकिन यह अत्यंत महत्वपूर्ण भी है।
डॉक्टरों के मुताबिक हड्डियां शरीर के आकार, संरचना और शरीर को स्थिर रखने में मदद करती हैं। हड्डियों में किसी प्रकार की कमजोरी या बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस, रिकेट्स, बोन कैंसर, हड्डियों में संक्रमण जैसी तमाम तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो आहार, जीवनशैली में बदलाव के साथ शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से इन गंभीर समस्याओं से मुक्त रहा जा सकता है।
आइए इस लेख में ऐसी की कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन करना हड्डियों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है साथ ही आपको की तरह की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी सहायक है।