फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों में दिख सकते हैं कोरोना के ऐसे लक्षण, जानिए किन्हें है मौत का खतरा?

Sat, 31 Jul 2021 11:50 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वैक्सीन लगवा चुके लोगों में संक्रमण का खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के एकबार फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील कर रहे हैं। कई अध्ययन बताते हैं कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं, उन्हें कोरोना के गंभीर संक्रमण और उससे होने वाली मौत का खतरा कम हो सकता है। हालांकि हाल के दिनों में कई ऐसे मामले भी रिपोर्ट किए गए हैं जिनमें पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों को भी कोरोना का संक्रमण हो रहा है, इन मामलों ने लोगों की चिंता का बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन ले चुके लोगों को भी कोरोना का संक्रमण हो सकता है, ऐसे में इन लोगों के लिए भी सतर्कता बरतते रहना आवश्यक है।
विशेषज्ञ बताते हैं, वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों में अन्य लोगों की तुलना में संक्रमण के जोखिम और लक्षण भिन्न हो सकते हैं। हालांकि संक्रमण का प्रभाव, गंभीरता या मृत्यु के जोखिम के संदर्भ में टीकाकरण करा चुके लोगों में खतरा कम होता है।
आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि टीकाकरण करा चुके लोगों में संक्रमण के क्या लक्षण हो सकते हैं? साथ ही इन लक्षणों को ठीक करने के क्या उपाय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों को भी हो सकता है संक्रमण - फोटो : PTI
दोनों डोज ले चुके लोगों को संक्रमण का खतरा
हाल के अध्ययनों में वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना के नए म्यूटेटेड वैरिएंट्स टीकों की प्रभावशीलता को कम कर रहे हैं। टीकों को सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के मूलरूप के आधार पर विकसित किया गया है, वहीं नए वैरिएंट्स को मूल रूप कहीं अधिक संक्रामक पाया जा रहा है, यही कारण है कि पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों के भी संक्रमित होने का खतरा हो सकता है। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर ऐसे लोगों को संक्रमण हो भी जाता है कि इनमें ज्यादातर मामले एसिम्टोमैटिक या हल्के से मध्यम लक्षण वाले ही होंगे।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) का दावा है कि पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोग संक्रमण के शिकार हो भी जाएं तो इनमें गंभीर बीमारी का खतरा न के बराबर रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
वैक्सीनेशन के बाद संक्रमण के हल्के लक्षण होते हैं - फोटो : iStock
टीके की दोनों डोज ले चुके लोगों में संक्रमण के लक्षण
वैज्ञानिकों का दावा है कि टीके, गंभीर बीमारियों और अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करने में सहायक माने जाते सकते हैं। इसके अलावा यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के प्रसार के जोखिम को भी कम कर सकता है।
वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों में, वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों की तुलना में लक्षण भी भिन्न हो सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, दोनों डोज ले चुके लोग अगर संक्रमित होते हैं तो उनमें लक्षण इस प्रकार के हो सकते हैं।
  • सिरदर्द
  • बहती नाक
  • छींक आना
  • गले में खराश
  • गंध और स्वाद न आने की दिक्कत

4 of 5
गंभीर संक्रमण के खतरे को कम कर देती है वैक्सीन - फोटो : iStock
गंभीर संक्रमण और मृत्यु का खतरा कम
सीडीसी के अनुसार, वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों में संक्रमण के गंभीर लक्षणों के विकसित होने की आशंका बेहद कम है। स्वास्थ्य निकाय के अनुसार, जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराक प्राप्त की हैं, उनके अस्पताल में भर्ती होने या उनकी मृत्यु का जोखिम उन लोगों की तुलना में काफी कम होती है, जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है। इसीलिए वैक्सीनेशन करा चुके लोगों को काफी हद तक सुरक्षित माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क लगाकर रखने की सलाह (प्रतीकात्मक) - फोटो : Pixabay
संक्रमण से ऐसे कर सकते हैं बचाव
स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक संक्रमण से सुरक्षित रहने और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दोनों डोज ले चुके लोगों को भी सभी एहतियाती उपाय करने जारी रखना चाहिए। सामाजिक दूरी बनाए रखने के अलावा, मास्क पहनना और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना सभी लोगों के लिए तब तक अनिवार्य है, जब तक पूरी दुनिया से कोरोना का संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता है।
सीडीसी के हालिया दिशानिर्देश में दोनों डोज ले चुके लोगों को भी घर के अंदर मास्क लगाने की सलाह दी जाती है।


------------
स्रोत और संदर्भ: 
What You Should Know About the Possibility of COVID-19 Illness After Vaccination

अस्वीकरण नोट: यह लेख रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें