फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: बढ़ानी है इम्यून पावर, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये चार चीजें, मिलेंगे गजब के फायदे

Tue, 12 Oct 2021 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस महामारी, जो अब भी हमारे बीच है। हलांकि, पहले जैसी भयावह स्थिति तो नहीं देखी जा रही है, लेकिन हमारी थोड़ी सी भी गलती हम पर भारी पड़ सकती है। इसलिए हर किसी को कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। वहीं, कोरोना ने हर किसी को ये बात बता दी हमारी इम्यूनिटी हमारे लिए कितनी जरूरी है। इम्यूनिटी पावर जब-जब मजबूत रहेगी, तब-तब हम कोरोना जैसी अन्य गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं। लेकिन अगर इम्यूनिटी कमजोर हो, तो फिर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। जैसे- हमारी डाइट। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके अपने इम्यून पावर को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी
  • इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए तुलसी सबसे गुणकारी मानी जाती है। आप रोजाना सुबह थोड़ी तुलसी के साथ 3-4 काली मिर्च और एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लाल शिमला मिर्च
  • लाल मिर्च में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है, जिसके कारण ये हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मददगार होती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खट्टे फल
  • खट्टे फल विटामिन-सी का स्त्रोत होते हैं, जिसके कारण ये हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए आप अंगूर, नींबू, संतरा और कीनू जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक
  • अदरक खाने से भी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। वहीं, अगर अदरक का सेवन सौंफ या शहद के साथ किया जाए, तो ये और भी बेहतर परिणाम देता है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें