फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: मजबूत इम्युनिटी के लिए जान लीजिए रामबाण नुस्खा, भोजन की थाली में जरूर होनी चाहिए ये चार चीजें

Sat, 03 Aug 2024 07:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके - फोटो : freepik.com
शरीर फिट रहे और बीमारियों से बचा रहे इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपकी इम्युनिटी मजबूत रहे। पर क्या आप जानते हैं कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे मजबूत किया जा सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप आहार और दिनचर्या में जरूरी बदलाव कर लें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हर उम्र के लोगों को शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा देने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आहार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। पर इसके लिए स्प्लीमेंट्स के सेवन के बजाय पौष्टिक आहार को थाली का हिस्सा बनाएं। थाली में कुछ चीजों को अगर शामिल कर लिया जाए तो इसमें लाभ पाया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि विशेषज्ञ किन चीजों को प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने वाला मानते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय मसालों के गुण - फोटो : iStock
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मसाले 

भारतीय मसाले जैसे हल्दी, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी आदि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले मसाले हैं। ये आपके शरीर को शुद्ध करते हैं और आपके शरीर के रक्षा तंत्र को बढ़ाते हैं। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन, शरीर पर एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव डालता है। करक्यूमिन को इम्युनिटी बूस्टर माना जाता और यह एंटीवायरल के रूप में भी काम करता है।
विज्ञापन

3 of 5
दूध पीने से होने वाले लाभ - फोटो : Istock
डेयरी उत्पादों का सेवन जरूरी

आपके आहार में डेयरी उत्पाद जरूर होने चाहिए। दही, दूध, पनीर जैसे  डेयरी उत्पादों को विटामिन्स और प्रोटीन से भरपूर माना जाता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। दही को प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत माना जाता है जो पाचन को ठीक रखने के लिए आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। सभी लोगों को नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

4 of 5
विटामिन सी वाले फल - फोटो : istock
रोजाना खाएं दो खट्टे फल

लगभग सभी खट्टे फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। संतरे, नींबू, अनानास जैसे फलों का सेवन करना शरीर के लिए आवश्यक इस विटामिन की आसानी से पूर्ति करने के साथ इम्युनिटी को बढ़ाने और गंभीर रोगों को खतरे से बचाने में सहायक हो सकता है। विटामिन-सी को प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए सबसे आवश्यक और लाभकारी माना जाता है। ये सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक है, जो संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरी सब्जियों के लाभ - फोटो : istock
हरी-पत्तेदार सब्जियों के लाभ

पालक, ब्रोकली जैसी सब्जियों को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। ये सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स (विटामिन ए, सी, ई), खनिजों और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व हमारे इम्यून सिस्टम की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। हरी सब्जियों के सेवन से शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकते हैं। शोध में पाया गया है कि जो लोग हरी सब्जियों का सेवन अधिक करते हैं उनके बीमार पड़ने का खतरा कम होता है।


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें