अधिक वजन या मोटापे की स्थति को सेहत के लिए कई प्रकार की समस्याओं का प्रमुख कारण माना जाता है, अगर इसपर समय पर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कई अन्य प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। हमारे लाइफस्टाइल और आहार में कई प्रकार की गड़बड़ी के कारण समय के साथ वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है। क्या आप भी बढ़े हुए वजन की समस्या को लेकर परेशान हैं? कहीं ये स्ट्रेस-एंग्जाइटी के कारण तो नहीं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप वजन को कंट्रोल करने के उपाय करते रहें। इसके लिए जरूरी है कि आपको उन कारकों के बारे में पता हो जो अतिरिक्त वजन का कारण बन सकती हैं?