फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allergy: घर के अंदर ही मौजूद हैं एलर्जी के कारण, इसलिए हो रहा है गले में दर्द

Sat, 11 May 2024 07:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गले में संक्रमण और इसके जोखिम - फोटो : istock
देश के कई राज्यों में इन दिनों एलर्जी के मामले बढ़ रहे हैं। एलर्जी के कारण लोगों को गले में दर्द, जलन-चुभन जैसी समस्याओं का अनुभव हो रहा है। क्या आप भी इस तरह की समस्याओं से परेशान हैं?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इस तरह की इनडोर एलर्जी की समस्या के कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। समय पर अगर इसपर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण अस्थमा, एलर्जिक राइनाइटिस और साइनसाइटिस जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के मौसम में बढ़ी हवा में शुष्की को पहले से ही श्वसन रोग के शिकार लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। बढ़ते तापमान के साथ इनडोर पॉल्यूशन यानी घर के अंदर के प्रदूषकों को लेकर भी सावधानी बरतने की आवश्यक है। आइए जानते हैं कि इनडोर प्रदूषकों से बचाव लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
गले में दर्द-खांसी की समस्या - फोटो : istock
इनडोर प्रदूषण के कारण बढ़ सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, धूल के कण, फफूंद, पालतू जानवरों के रोएं, हवा में शुष्की और परागकण एलर्जी प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकते हैं। इससे खांसी, छींक, नाक बंद होने, गले में दर्द और घरघराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं इनडोर एलर्जी के लंबे समय तक संपर्क में रहने से पहले से ही श्वसन संबंधी समस्याओं के शिकार लोगों के दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। इनडोर एलर्जी के कारण नींद की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। 

इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को निरंतर बचाव के लिए उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रदूषकों से बचाव के लिए करें उपाय - फोटो : istock
नियमित साफ-सफाई का रखें ध्यान

घर के भीतर के प्रदूषकों से बचाव के लिए जरूरी है कि समय-समय पर सतहों, कालीनों और असपास की साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके साथ-साथ कमरे में हवा के आवागमन को ठीक बनाए रखने के लिए वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। धूल के कणों से छुटकारा पाने के लिए चादरों को समय-समय पर जरूर बदलें। 

4 of 5
सर्दी-जुकाम की समस्या - फोटो : istock
कमरे में हवा की गुणवत्ता का रखें ध्यान

अध्ययनकर्ता बताते हैं, बाहरी प्रदूषण की ही तरह से इनडोर प्रदूषण भी सेहत के लिए हानिकारक है। इस प्रकार के जोखिमों को कम करने के लिए हवा को स्वच्छ बनाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकता है। कमरे के भीतर हवा की गुणवत्ता अच्छी बनी रहे इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। घरों के भीतर धूम्रपान करने से भी स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है। 

घर के भीतर की हवा की गुणवत्ता को ठीक बनाए रखने के लिए पौधे लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
water, Gargle - फोटो : freepik.com
निर्जलीकरण से बचाव करना बहुत जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों को पहले से ही श्वसन संबंधी समस्याएं रही हैं उनमें निर्जलीकरण एक गंभीर समस्या हो सकती है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो इससे वायुमार्ग में सूखेपन और जलन की दिक्कत बढ़ सकती है। इसे एलर्जी को बढ़ाने वाला कारक माना जाता है। इस तरह के जोखिमों को कम करने के लिए दिन में कम से कम तीन-चार पानी जरूर पीते रहें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें