ड्रग्स से रखें बच्चों को सुरक्षित
- फोटो : twitter/Social media
बच्चों की करें निगरानी
युवाओं में ड्रग्स की लत का खतरा सबसे अधिक होता है, ऐसे में अपने बच्चों के व्यवहार पर ध्यान दें, उनमें कुछ भी असामान्य दिखते ही सावधान हो जाएं।
- अगर आपका बच्चा अचानक सबसे खिंचा-खिंचा रहने लगा है।
- बात-बात पर चिड़चिड़ाहट, गुस्सा और खीझ दिखा रहा है।
- घर से आपको पैसे या कोई मूल्यवान चीज गायब दिख रही है और ऐसा तीन-चार बार हो चुका हो।
- बच्चा अपने कमरे में दरवाजा बन्द करके रहना पसंद करने लगा है और फोन पर बात करते समय किसी कोने में या बाकी लोगों से दूर जाने लगे।
- वह ट्यूशन या किसी बहाने से घर से बाहर बार-बार जाने लगा है।
- उसकी आंखें फूली हुई, लाल या उनींदी दिखाई दे रही हैं।
- पढ़ाई या अन्य किसी भी काम में वह मन नहीं लगा पा रहा है/लगा पा रही है।
- उसकी भूख, प्यास, सोने-जागने, बात करने के पैटर्न में बदलाव आ गया है।
यह जरूरी नहीं कि ऐसा व्यवहार सिर्फ ड्रग्स की चपेट में आए बच्चे का ही हो ऐसा जरूरू नहीं है, कोई और समस्या भी इसके पीछे हो सकती है। लेकिन नशे के शिकार लोगों में यह लक्षण आम होते हैं, इसलिए इनपर गौर करें।