खाने में करें घी का सेवन
- फोटो : pixabay
घी के सेवन के लाभ
आयुर्वेद में घी को पौष्टिक और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करके स्वस्थ रखने में मदद करती है। घी को विटामिन ए, के, ई, ओमेगा -3 और ओमेगा-9 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है, इसके अलावा, यह स्वस्थ वसा और ब्यूटायरेट का भी अच्छा स्रोत है। घी आपके शरीर को गर्म रखने, पाचन को बढ़ावा देने, आंखों की रोशनी तेज करने, त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज़ करने है और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में सहायक है। रोजाना भोजन के साथ एक चम्मच घी का सेवन जरूर करना चाहिए।