गर्म पानी से नहाने के नुकसान
- फोटो : shower
नहाने के लिए किस तरह के पानी का करें इस्तेमाल?
डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों को एक्जिमा या सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी दिक्कतें हैं, उन लोगों के लिए गर्म पानी से नहाना स्थिति को और बिगाड़ सकता है। इससे खुजली बढ़ने का खतरा हो सकता है। डॉ गॉर्डन बे कहते हैं, ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में कसाव आता और लालिमा कम हो जाती है। यदि आप स्वस्थ हैं तो हर दिन ठंडे पानी से नहाना आपकी त्वचा के लिए बेहतर होगा। निश्चित रूप से ठंडे पानी से नहाना, गर्म पानी से बेहतर विकल्प है। हां, बस पानी के साथ शरीर के तापमान समायोजित करने के तरीके को जरूर प्रयोग में लाते रहें।
--------------
स्रोत और संदर्भ:
The Rock takes a cold shower every day. Should you? Here's what experts say
अस्वीकरण नोट: यह लेख क्लीवलैंड क्लिनिक द्वारा साझा की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।