वैक्सीन की प्रभाविकता
- फोटो : iStock
मौत के जोखिम को नहीं कम करते हैं टीके
इस बीच कोरोना के टीकों की प्रभाविकता को लेकर किए गए एक हालिया अध्ययन में सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने बड़ा दावा किया है। विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि वैक्सीन, कोरोना संक्रमण के खतरे को तो कम कर सकती है पर यह मृत्यु के खतरे से बचाने में कितनी कारगर है, इसका दावा नहीं किया जा सकता है।
सीडीसी द्वारा साझा किए गए डेटा के मुताबिक प्रति मिलियन लोगों में वैक्सीन सिर्फ औसतन एक व्यक्ति में मौत के जोखिम को कम करने वाली हो सकती है। शोधकर्ताओं की टीम ने बताया कि कोरोना वैक्सीन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करके संक्रमण के जोखिमों को तो कम कर सकती है, पर इससे मृत्यु से कितना बचाव हो सकता है, यब बड़ा प्रश्न रहा है।