फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदन दर्द को ठीक करने के फायदेमंद घरेलू उपाय, जल्द मिल सकती है राहत

Tue, 26 Jan 2021 08:55 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बदन दर्द एक आम समस्या है जो लगभग हर किसी को होती ही है, लेकिन इसकी वजह से किसी काम में मन भी नहीं लग पाता है। कई लोग बदन दर्द के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादा दवाइयों का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बदन दर्द के कई कारण हो सकते हैं। कभी-कभी गैस के कारण भी बदन दर्द हो सकता है जबकि कई बार नींद पूरी न होने के कारण भी शरीर में दर्द होता है। अगर आपको भी बदन दर्द की समस्या अक्सर होती है तो आप कुछ फायदेमंद घरेलू उपायों को अपना सकते हैं, जिससे आपको राहत मिलेगी। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बदन दर्द में कारगर है सेब का सिरका 
  • सेब के सिरके को बदन दर्द को कम करने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। इसका इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप आधा या एक बाल्टी पानी गर्म कर लें और उसमें दो कप सेब का सिरका मिला दें। फिर उस पानी को मग से अपने शरीर पर डालें। इससे आपके बदन का दर्द धीरे-धीरे जाने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बदन दर्द में अदरक भी है प्रभावी 
  • अदरक में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसे बदन दर्द के लिए बेहद प्रभावी घरेलू उपायों में से एक माना जाता है। इसके लिए आप पहले अदरक को पीस लें और उसे एक कपड़े में बांध लें। फिर उस कपड़े को गर्म पानी में कुछ मिनट तक डालकर रखें। उसके बाद उस कपड़े को ठंडा होने के लिए रख दें। जब वह ठंडा हो जाए तो उसे प्रभावित अंग पर 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से बदन दर्द से जल्दी राहत मिल सकती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बदन दर्द में हल्दी भी है फायदेमंद 
  • अदरक की तरह हल्दी में भी सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं और यह प्राकृतिक पेन किलर की तरह भी काम करती है। बदन दर्द को दूर करने के लिए आप दिन में दो बार हल्दी दूध का सेवन कर सकते हैं या फिर प्रभावित अंग पर हल्दी का लेप भी लगा सकते हैं। हल्दी का लेप तैयार करने के लिए आप बराबर मात्रा में हल्दी पाउडर, नमक और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट बना लें और उस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं और फिर आधे घंटे के लिए उसे छोड़ दें। उसके बाद उस जगह को गर्म पानी से धो लें। पूरे दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने आपको बदन दर्द से राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बदन दर्द होने पर दालचीनी का करें उपयोग 
  • दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण होते हैं और इसी वजह से इसे गठिया के लिए एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो आप दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। यह बदन दर्द से भी जल्द राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी और शहद मिला लें और उस मिश्रण का दिन में एक या दो बार जरूर सेवन करें। इससे बदन दर्द में राहत मिल सकती है। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। गंभीर और लंबे समय से हो रहे बदन दर्द से निजात पाने के लिए बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से जांच और इलाज कराएं, सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें