फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedies: कुछ ही पलों में एसिडिटी से पा सकते हैं राहत, इन घरेलू नुस्खों को माना जाता है बेहद असरदार

Sun, 06 Mar 2022 04:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एसिडिटी को कैसे दूर करें? - फोटो : Pixabay
पेट में होने वाली कोई भी समस्या आपको असहज कर सकती है। एसिडिटी ऐसी ही एक सामान्य सी दिक्कत है जिससे हम सभी कभी न कभी परेशान हो चुके हैं। सामान्यतौर पर गैस्ट्रिक ग्रंथियों द्वारा अधिक मात्रा में एसिड का उत्पादन करने के कारण एसिडिटी की समस्या होती है। यह एसिड पाचन के लिए आवश्यक होता है, पर इसकी अधिकता एसिडिटी जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। कई बार भोजन से संबंधित दिक्कतों के कारण भी एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में पेट में जलन, खट्टी डकार आने और असहजता का अनुभव हो सकता है। 

सामान्यतौर पर एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न के लिए कुछ दवाओं को प्रयोग में लाने से लाभ मिल जाता है। पर अगर आपको अक्सर इस तरह की दिक्कतें बनी रहती हैं तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। कभी-कभार होने वाली एसिडिटी की समस्या में कुछ घरेलू उपायों को भी प्रयोग में लाकर आसानी से लाभ पाया जा सकता है। आइए एसिडिटी में फायदेमंद ऐसे ही कुछ कारगर घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नारियल का पानी पीने के लाभ - फोटो : Pixabay
एसिडिटी में नारियल पानी के लाभ
एसिडिटी और पेट से संबंधित अन्य असहज करने वाली समस्याओं में नारियल का पानी पीना लाभदायक माना जाता है। नारियल का पानी पीने से आपको हार्टबर्न और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। नारियल के पानी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो आपके पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करती है। साथ ही यह आपके पेट को अतिरिक्त एसिड उत्पादन के प्रभाव से बचा सकती है। रोजाना नारियल पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पुदीने की पत्तियों के लाभ - फोटो : iStock
पुदीने की पत्तियां हैं फायदेमंद
एसिडिटी की समस्या में पुदीना भी बेहद कारगर घरेलू उपाय माना जाता है। पुदीने की पत्तियों में पाचन गुण होते हैं और यह प्राकृतिक रूप से पेट को ठंडा रखने में मदद करती है। एसिडिटी और हार्टबर्न की समस्या से राहत दिलाने में पुदीना लाभदायक होता है। एसिडिटी में पुदीने की पत्तियों को उबालकर उसका पानी पी सकते हैं। पुदीने की चाय एसिड रिफ्लक्स के लिए एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार के रूप में काम करती है। पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसे पानी में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। 

4 of 5
जीरा पानी के फायदे - फोटो : iStock
पेट की समस्याओं में जीरे के पानी के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार जीरा पाचन को बेहतर बनाए रखने में सबसे बेहतर औषधि हो सकता है। जीरा पाचन रस को उत्तेजित करने, एसिडिटी और अपच जैसी पेट की समस्याओं को कम करने में काफी कारगर माना जाता है। एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए जीरे का पानी पीना भी काफी असरदार उपाय हो सकता है। जीरे की पीना पाचन को ठीक रखने और अपच से राहत दिलाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेट को ठीक रखने के लिए पिएं छाछ - फोटो : Pixabay
छाछ पीने से पेट रहता है ठंडा
एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न की समस्या से राहत दिलाने में छाछ पीना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो आपके पेट में एसिड की मात्रा को सामान्य करने में मदद करता है। एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप एक गिलास छाछ पी सकते हैं। छाछ, पेट को ठंडा रखने और अपच की समस्या को दूर करने में भी काफी असरदार माना जाता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें