हैंगओवर कैसे ठीक करें
- फोटो : istock
भांग का हैंगओवर
भांग का हैंगओवर, इसके अधिक मात्रा में सेवन करने के कारण हो सकती है। इसमें सिरदर्द, मतली, डिहाइड्रेशन, थकावट और चक्कर आने जैसी दिक्कत होती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि किसी को भांग का हैंगओवर हो जाए तो इससे छुटकारा पाने और दुष्प्रभावों से बचने के लिए सबसे पहले शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए खूब सारा पानी पीना चाहिए। विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी इससे मदद मिल सकती है। नारियल पानी जैसे इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थों का सेवन पोषक तत्वों की भरपाई करने में मदद कर सकते हैं। हैंगओवर उतारने के लिए नहाने से भी लाभ मिल सकता है।