संक्रमण से बचाव के लिए क्या करें?
- फोटो : Amarujala.com/AI
एच. पाइलोरी संक्रमण क्यों होता है?
एच. पाइलोरी संक्रमण आमतौर पर संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता है। दूषित भोजन या पानी, स्वच्छता में कमी और संक्रमित व्यक्ति की उल्टी के संपर्क में आने से ये दूसरे लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।
- यह बैक्टीरिया लार, मल और दांतों पर जमी प्लाक में पाया जा सकता है।
- यदि कोई व्यक्ति शौच करने के बाद अपने हाथ अच्छी तरह नहीं धोता और उसके हाथों के माध्यम से यह बैक्टीरिया दूसरे व्यक्ति तक पहुंचकर संक्रमण फैल सकता है।
संक्रमण से बचाव कैसे करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, एच. पाइलोरी संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की नियमित सफाई, साफ पीने का पानी और स्वच्छ भोजन महत्वपूर्ण है।
- खाना खाने और टॉयलेट के इस्तेमाल के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए। भोजन को अच्छी तरह पकाकर खाएं और दूषित पानी से बचना भी जरूरी है।
- यदि जांच में एच. पाइलोरी संक्रमण की पुष्टि होती है, तो डॉक्टर आमतौर पर बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए एंटीबायोटिक और कुछ दूसरी जरूरी दवाएं दे सकते हैं।
- जिन लोगों को एच. पाइलोरी का इन्फेक्शन है, उन्हें पेट की अंदरूनी परत में जलन पैदा करने या पाचन को धीमा करने वाली चीजों से बचाव की सलाह दी जाती है।
- मसालेदार, एसिडिक और ज्यादा फैट वाली चीजें पेट के लिए दिक्कतें और बढ़ा सकती हैं, इसलिए इनसे बचाव करना जरूरी माना जाता है।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।