पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण की चपेट में है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए बचाव बहुत आवश्यक है, इसके अलावा वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को कोराना संक्रमण के गंभीर खतरे और इससे होने वाली मौत से काफी हद तक सुरक्षित माना जा सकता है। इस बीच कोरोना से बचाव को लेकर अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की एक टीम ने खुलासा किया है कि आपका आहार भी कोरोना के खतरे और बीमारी की गंभीरता को कम करने में मदद कर सकता है। मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल (एमजीएच) के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक करते हैं, उनमें कोरोना के संक्रमण और इसकी गंभीरता का खतरा कम हो सकता है।
पिछली रिपोर्टों में महामारी से प्रभावित समूहों में खराब पोषण सबसे मुख्य कारण के रूप में सामने आया था। इसी को लेकर अध्ययन कर रही टीम ने पाया कि पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ इस महामारी के दौर में ज्यादा लाभकारी हो सकते हैं। तो क्या यह मान लिया जाए कि शाकाहारी लोगों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा कम होता है? आइए आगे की स्लाइडों में इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।