प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by
Ms. Priya Pandey
हम भोजन के अलावा फलों का सेवन करते हैं, ताकि हमें कुछ हेल्दी मिल सके। मौसम के हिसाब से हम लोग फल बदलते रहते हैं। कभी तरबूज तो कभी सेब का सेवन किया जाता है। लेकिन इसके अलावा हम लोग ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन करते हैं, ताकि पोषक तत्व मिल सके। वैसे तो लगभग सभी ड्राई फ्रूट्स अपनी-अपनी जगह काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन अखरोट का सेवन करने से हमें काफी ज्यादा फायदे मिलते हैं। अखरोट में प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फॉस्फोरस, सेलेनियम, जिंक, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। हमारे दिमाग के लिए अखरोट काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भीगे हुए अखरोट खाने के क्या फायदे हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं।