फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: वैक्सीन लगवाना ही नहीं, इन 5 चीजों का भी रखना होगा ध्यान, तभी दे पाएंगे कोरोना को मात

Wed, 07 Jul 2021 04:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी से हर कोई परेशान है। भारत में तो इस वायरस की दूसरी लहर ने जमकर कहर मचाया। हालांकि, मौजूद समय में कोरोना के केस में गिरावट जरूर देखी जा रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है क्योंकि विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी कर चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और लोग अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं, ताकि इस वायरस से वे बच सकें। लेकिन वैक्सीन लगवाने का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि इसके बाद हम सबकुछ भूल जाए और कोरोना के नियमों का पालन नहीं करें। तो चलिए आपको बताते हैं कि कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद आपको और आपको अपने बच्चों का ध्यान कैसे रखना है। साथ ही किन बातों को नहीं भूलना है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
बच्चों में कोरोना के लक्षण - फोटो : Pixabay
मास्क खुद भी पहने बच्चों को भी पहनाएं
  • कोरोना की आने वाली तीसरी लहर से लड़ने का एक सबसे बड़ा हथियार है मास्क। हमें घर से बाहर जाने पर मास्क जरूर पहनना चाहिए, किसी से मिलते समय, दफ्तर में, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में, दुकान या मॉल में जाते समय आदि मास्क जरूर पहनना चाहिए। खुद तो मास्क पहने ही साथ ही अपने बच्चों को भी मास्क पहनाए। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि 2 साल से ऊपर के बच्चों को मास्क पहनना चाहिए और इससे छोटे बच्चों के मुंह को फेस शील्ड से ढकना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाइजीन का रखें खास ध्यान
  • हमें अपने हाइजीन का भी ध्यान रखना चाहिए। कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें अपने हाथों को समय-समय पर साबुन की मदद से धोते रहना चाहिए या फिर सैनिटाइजर की मदद से भी हाथों को साफ कर सकते हैं। वहीं, आप दफ्तर या बाहर कहीं से घर पर आ रहे हैं तो कोशिश करें कि बिना किसी के संपर्क में आए, सबसे पहले स्नान कर लें।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सैनिटाइजर की बोतल रखें पास में
  • घर पर किसी सामान को ला रहे हैं तो उसे सैनिटाइज करें, आप अपने हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें, आप घर आ रहे हैं तो खुद को सैनिटाइज करें और घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने पास एक छोटी सैनिटाइजर की बोतल जरूर रखें आदि।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सामाजिक दूरी सबसे जरूरी
  • अगर कोरोना से खुद को बचाना है तो हम सभी को एक बात का ध्यान रखना होगा कि सामाजिक दूरी का पालन करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना है और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाएं। वहीं, घर से बाहर जाते समय सामाजिक दूरी बनाकर रखें, लोगों से दूर रहें, दफ्तर में और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी उचित दूरी का ख्याल रखें आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
घर पर रहें, सुरक्षित रहें
  • कोरोना वायरस की वजह से सरकारें इसलिए लॉकडाउन लगाती हैं, ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। इसलिए हमें एक बात समझनी होगी कि जब बेहद जरूरी हो, तभी घर से बाहर जाएं और पूरी सावधानियों का ख्याल रखें। मौजूदा स्थिति में तो बच्चों और बुजुर्ग लोगों को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें