फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइफाइड से ऐसे पाएं निजात: अपना सकते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, ये चीजें कर सकती हैं मदद

Sat, 01 May 2021 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
typhoid - फोटो : istock
आचार्य मनीष
आयुर्वेद आचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

इन दिनों देश में कोरोना वायरस महामारी की वजह से काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन हमें ये भी नहीं भूलना होगा कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही कई अन्य बीमारियां भी फैलने लगी हैं, जिसमें से एक बीमारी टाइफाइड भी है। मौजूदा समय में टाइफाइड की समस्या से भी काफी संख्या में लोग ग्रसित हैं। टाइफाइड को एक खतरनाक बीमारी माना जाता है। ऐसे में अगर समय रहते इस बीमारी का इलाज न किया जाए, तो ये हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर करने के साथ ही लिवर में तक इंफेक्शन कर सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर से इस समस्या का इलाज जरूर कराएं, लेकिन साथ ही आप आयुर्वेद का भी सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आयुर्वेदिक काढ़ा - फोटो : amar ujala
ये है आयुर्वेदिक उपाय
  • टाइफाइड बुखार से निजात पाने के लिए आपको करना ये है कि खूबकला दो-तीन ग्राम, पांच मुनक्के और तीन-पांच अंजीर को 400 ग्राम पानी में डालकर गर्म करें। वहीं, जब इसमें 100 ग्राम पानी बचें, तो इन सभी को अच्छे से मिला लें। इसके बाद आपका काढ़ा तैयार है, जिसका सेवन आपको रोजाना सुबह-शाम करना है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
खूबकला के फायदे
  • खूबकला में विटामिन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स और ग्लूकोसिनोलेट्स नाम का तत्व पाया जाता है। ऐसे में खूबकला आपके शरीर के तापमान को नॉर्मल करने में मदद करेगा। 

4 of 5
anjeer - फोटो : istock
अंजीर
  • अंजीर को इस काढ़े में मिलाने से भी फायदा होता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, मैंगनीज, आयरन, कॉपर, कैल्शियम प्रोटीन फाइबर के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। मुनक्के में पोटेशियम और मैग्नीशियम की भी भरपूर मात्रा होती है, जो टाइफाइड में राहत दिलाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुनक्का के फायदे - फोटो : Pixabay
मुनक्का
  • वहीं, मुनक्का में आयरन, पोटेशियम, बी कॉम्लेक्स विटामिन, विटामिन- ए व डी और डायटरी फाइबर के साथ कई अन्य गुण पाए जाते हैं। ये सभी मिलकर शरीर की कमजोरी दूर करता है और टाइफाइड से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करता है।

नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युर्वेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें