टीकाकरण के बाद न करें शराब का सेवन
- फोटो : PTI
शराब के सेवन को लेकर क्या कहते हैं डॉक्टर
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। डॉ. अरविंदर सिंह सोइन कहते हैं कि टीका लेने के बाद दो हफ्ते तक शराब का सेवन बिल्कुल न करें। अल्कोहल टी-कोशिकाओं को प्रभावित कर देता है जिसके चलते लिवर में सूजन की समस्या आ सकती है। इसके अलावा अल्कोहल, वैक्सीन के प्रभाव को भी धीमा कर सकता है।