फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में हार्ट और लिवर का ऐसे रखें ध्यान, कोकम शरबत कर सकता है आपकी मदद

Fri, 11 Jun 2021 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोकम एक सिजनल पल है, जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। - फोटो : istock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

गर्मियों का मौसम आते ही कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। खाने-पीने से लेकर गर्मी में पसीने निकलने की परेशानी होने लगती है। वहीं, गर्मी लगने की वजह से कुछ खाने-पीने का भी ठीक से मन नहीं करता है, जिसका बुरा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। इसलिए हमें गर्मी में अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, गर्मी में पेय पदार्थों का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए। ऐसे में अगर आप गर्मी में खुद को फिट रखना चाहते हैं, अपने लिवर और हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप कोकम का शरबत पी सकते हैं। कोकम एक सिजनल फल है, जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। लोग इसका शरबत बनाकर पीते हैं इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, पोषक तत्व, विटामिन्स व मिरल्स होते हैं, जो हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे बालों और त्वचा को भी कई लाभ देते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
कोकम के फायदे - फोटो : istock
ऐसे हो जाएगा तैयार ये शरबत
  • घर पर इस शरबत को आप तैयार कर सकते हैं। आपको सूखे कोकम को पानी में एक-दो घंटे के लिए भिगाना है, और फिर अच्छे से मिलाकर इसका पानी छान लें। छानकर जो कोकम निकला, उसमेंं चीनी, भुना जीरा पाउडर, इलायची पाउडर, काला नमक और साधारण नमक डालकर मिला लें। इसके बाद चीनी के पिघलने तक गैस पर हल्की आंच में 5 मिनट तक पका लें। इसके बाद एक कढ़ाई में कोकम को डालकर अच्छे से उबाल लें और फिर ठंडा होने के लिए एक बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। इसके बाद जब भी ये शरबत पीना हो, तो एक गिलास में 3-4 चम्मच कोकम का रस डालें और ठंडा पानी मिलाकर तैयार है आपका कोकम शरबत।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिल कों हेल्दी रखने में करें मदद
  • कोकम में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें कैलरी भी बेहद कम होती है। वहीं, इसमें कोलेस्ट्रॉल और सैच्युरेटेड फैट बिल्कुल नहीं होता है। जबकि कोकम में मौजूद मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैग्नीज व्यक्ति के दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लिवर का रखता है ख्याल
  • कोकम का रोजाना सेवन करने से ये हमारे लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव डिजनरेशन को धीमा करता है और शरीर में ठंडा करता है। इसके सेवन से हमारा लिवर अच्छी तरह से काम कर पाता है और लिवर से होने वाली दिक्कतों में हमें राहत मिलने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
त्वचा के लिए बेहतर
  • कोकम हमारी त्वचा को एजिंग से बचाता है, चेहरे पर होने वाले दाने, पिंपल्स आदि में राहत देता है। साथ ही स्किल फ्लोलेस और स्पॉटलेस रहती है। इसमें हमारी मदद कोकम में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेटिव गुण करते हैं। इसलिए कोकम के शरबत का सेवन करना हमारे शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पाचन ठीक करें, तनाव करें कम
  • कोकम का सेवन करने से ये हमारे गट के बैक्टीरिया को सुरक्षा देता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण अपच, गैस, दस्त और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देने का काम करता है। इसके अलावा कोकम में पाए जाने वाला हाइड्रॉक्सिल साइट्रिक एसिड हमारे तनाव को कम करने में काफी मदद करता है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें