फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: क्या शरीर से पसीना निकलना सेहत के लिए अच्छा है या खराब? यहां जानें सबकुछ

Fri, 02 Jul 2021 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

व्यक्ति का शरीर सर्दियों और गर्मियों में अलग-अलग तरह से रिएक्शन देता है। जैसे- सर्दियों में काफी ठंड की वजह से शरीर ठिठुरता है, तो वहीं गर्मियों में व्यक्ति के शरीर के पसीना निकलता है। आज के दौर में जरा सा पसीना किसी को बर्दाश्त नहीं होता है। हल्का सा पसीना आने पर लोग एसी चलाकर बैठ जाते हैं, ताकि उन्हें पसीना न आए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये पसीना हमारे लिए अच्छा है या नहीं? पसीना आने की कई वजह हो सकती हैं। लेकिन गर्मियों में या वर्कआउट के बाद जो पसीना व्यक्ति के शरीर से निकलता है, वास्तव में वो काफी अच्छा होता है। लेकिन कुछ वजह ऐसी भी हैं, जब हमें पसीने आने का ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विषैले तत्व बाहर निकलने में मददगार
  • पसीने में नमक, चीनी, कोलेस्ट्रॉल और अल्कोहल जैसे पदार्थ भी शामिल होते हैं। ऐसे में जब शरीर में पसीना आता है तो पसीना हमारे शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इससे शरीर की सफाई अच्छे से हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर के सारे अंग बेहतर काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वर्कआउट के दौरान पसीना आना
  • आजकल काफी लोग वर्कआउट करना पसंद करते हैं, और इस दौरान वे काफी पसीना बहाते हैं। इस दौरान निकलने वाला पसीना हमारे लिए सही होता है। वर्कआउट करने के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है और फिर धड़कनें तेज हो जाती हैं। वहीं, पसीना हमारे शरीर के तापमान को बैलेंस करते हुए हमें बेहोश होने से बचाता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इम्यून सिस्टम मजबूत करता है
  • जब व्यक्ति रोजाना वर्कआउट करके पसीना बहाता है, तो ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा ये हमारी स्किन को भी निखारने का काम करता है। जब पसीना आता है तो इससे स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, और स्किन पर जमे विषाक्त पादर्थ भी पसीने के जरिए बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन बातों में पसीना सही नहीं:-

1. अगर आपको बिना कुछ करे ही पसीना आ रहा है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हार्ट अटैक का भी संकेत हो सकता है। इसलिए अगर ऐसा होता है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
2. पसीना तो वैसे लगभग सभी को आता है, लेकिन कुछ लोगों को पसीने से एलर्जी होने लगती है और शरीर पर दाने हो जाते हैं या फिर खुजली होने लगती है। ऐसी स्थिति में भी आपको त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए और अपनी परेशानी के बारे में उन्हें बताना चाहिए।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें