फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: बारिश के मौसम में ऐसे रखें खुद का ख्याल, बीमार ही नहीं, हो सकती हैं कई बड़ी दिक्कतें

Mon, 13 Sep 2021 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के तरीके - फोटो : iStock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक और देश के कई अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश हो रही है। बारिश के मौसम में लोग चाय, समोसे, पकौड़े आदि चीजों का सेवन करना काफी पसंद करते हैं। वो खुश होते हैं कि अब बारिश का मौसम आ गया है, तो अब गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम अच्छा हो जाएगा। लेकिन हमें ये भी जानना चाहिए कि ये बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर भी आता है। तापमान में अचानक बदलाव होने से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी दिक्कतें हो जाती हैं, मच्छर पैदा होने लगते हैं, जो डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी के लिए जिम्मेदार होते हैं। यही नहीं अस्थमा के मरीज और फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को कई तरह की दिक्कतें होती हैं। ऐसे में हर किसी को खुद का ध्यान देना जरूरी है। तो चलिए बताते हैं कि आप अपना ध्यान कैसे रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के तरीके - फोटो : Pixabay
इन मसालों का कर सकते हैं सेवन
  • भारतीय रसोई में रखे जाने वाले मसाले स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाते हैं। इसलिए आप लहसुन, हल्दी, अदरक, काली मिर्च और तुलसी आदि का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपको फायदा दे सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के तरीके - फोटो : Pixabay
क्या चीजें खाएं?
  • इस बारिश के मौसम में आप शकरकंद, आलू, बैगन, कद्दू और राजमा का सेवन कर सकते हैं। वही, आप फलों में पपीता, अंगूर और केला खा सकते हैं। इन सब्जियों और फलो में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रेस्पिरेटरी हमारी स्वास्थ्य के लिए काफी फायेदमंद माने जाते हैं।

4 of 5
बारिश के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के तरीके - फोटो : Pixabay
क्या चीजें न खाएं?
  • वहीं, बारिश के मौसम में आपको जिन चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। उनमें ब्रोकली, पालक, गाजर और मूली जैसी चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के तरीके - फोटो : iStock
इन चीजों का भी रखें ध्यान
 
  • जिन लोगों को अस्थमा या फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें हैं, उन्हें धूल मिट्टी और मौसम में बदलाव के कारण दिक्कतें होती हैं। ऐसे में आपको चादर, तकिए, कालीन, सोफा कवर आदि चीजों को साफ करते रहना चाहिए। बारिश के मौसम में जब भी धूप निकले, तो कपड़ों को, घर के बिस्तर को धूप जरूर दिखाएं।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें