Coronavirus infection
- फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी से निपटने के लिए और इस दिशा में चल रहे प्रयासों के समन्वयन के लिए देश में गठित केंद्रीय विशेषज्ञ पैनल के प्रमुख और नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने भी माना है कि सर्दियों में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आ सकती है। उन्होंने कहा है, सर्दियों का मौसम आ रहा है तो यूरोप के देशों में कोविड-19 के मामलों का बढ़ना शुरू हो चुका है। हम भी इस संभावना से इनकार नहीं कर सकते हैं। सर्दियों में कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका पर उन्होंने कहा कि हम अभी भी वायरस के बारे में सीख रहे हैं, बहुत-सी चीजें हो सकती हैं। सर्दियों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के पीछे कई वजहें गिनाई जा रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में: