फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लक्षण बताते हैं आपकी किडनी में हो गई है पथरी, इन्हें न करें नजरअंदाज

Tue, 03 Nov 2020 04:23 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
किडनी यानी गुर्दे में पथरी होना एक गंभीर समस्या है, जिसकी अहम वजह गलत खान-पान और जरूरत से कम पानी पीना है। जब किडनी में पथरी होती है तो पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है, जो कई बार असहनीय हो जाता है। कई बार लोगों की किडनी में पथरी बनती है और वो बिना अधिक तकलीफ के निकल भी जाती है, लेकिन अगर पथरी बड़ी हो जाए तो वह मूत्रवाहिनी में अवरोध पैदा कर देती है। इसी स्थिति में लोगों को तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए सबसे जरूरी होता है इसके संकेतों और लक्षणों को पहचानना और समय पर उसका इलाज कराना। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कमर दर्द होना
  • किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों के कमर और कमर के निचले हिस्से में गंभीर दर्द होता है। यह दर्द पेट के निचले हिस्से से पेट और जांघ के बीच के भाग में जा सकता है। यह दर्द कुछ मिनटों या कुछ घंटों तक बना रहता है। हालांकि बीच-बीच में थोड़ा आराम मिलता है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेशाब करते समय जलन के साथ दर्द होना 
  • किडनी में पथरी की समस्या से पीड़ित लोगों को अक्सर पेशाब करते समय जलन के साथ तेज दर्द होता है। ऐसा ज्यादातर तब होता है जब किडनी में पथरी बड़ी हो जाती है। इसलिए समय रहते इसके लक्षणों को पहचानने की जरूरत है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पेशाब के साथ खून आना 
  • पेशाब में खून आना किडनी में पथरी के प्रमुख लक्षणों में से एक है। इसके अलावा किडनी में पथरी होने पर पेशाब का रंग भी बदल जाता है। अगर पेशाब का रंग गुलाबी या भूरा है तो आप इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से दिखाएं। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें