हमारी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में फलों की अहम भूमिका होती है। पोषक तत्वों से भरपूर फल हमें स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखते हैं। फल तो हमारी सेहत के लिए पौष्टिक होते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों के छिलके भी गुणों से भरपूर होते हैं? जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने। कई सारे फलों के छिलके औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। सर्दियों के मौसम में हमें कई तरह के फल खाने को मिलते हैं। उन्हीं फलों में से आज हम बात करेंगे संतरे की, जिसका छिलका हमारी सेहत के साथ हमारी सुंदरता का भी ख्याल रखता है।