फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: रात में खीरा खाना हो सकता है नुकसानदायक, जानें किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

Tue, 20 Jul 2021 08:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रात में ज्यादा खीरा खाने से हो सकते हैं नुकसान - फोटो : पिक्साबे
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक अच्छा खानपान जरूरी है। इस बात का ध्यान रखा जाए कि जिस चीज का भी सेवन करें, वो पौष्टिक और पोषक तत्वों से भरा हो। जैसे- खीरे को ही ले लीजिए। खीरे में काफी अधिक पानी की मात्रा होने की वजह से खासकर गर्मियों में इसका सेवन काफी किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये व्यक्ति के शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। खीरे को सलाद के तौर पर ज्यादा खाया जाता है। यही नहीं खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-के की अच्छी मात्रा पाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की अगर खीरे का ज्यादा सेवन किया जाए या फिर ये रात को खाया जाए तो हमें नुकसान भी दे सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
पेट में दिक्कत - फोटो : pixabay
हो सकते हैं ये नुकसान:-

-अगर काफी ज्यादा मात्रा मे खीरा खाया जाए, तो इससे पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं

-खीरे में लगभग 95 फीसदी तक पानी होता है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है

-अगर खीरे का अधिक सेवन किया जाए, तो इससे शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी बाहर निकलता है। ऐसे में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इसलिए नहीं खाना चाहिए रात में खीरा:-

-रात में खीरा न खाने के पीछे वैज्ञानिक कारण है। दरअसल, रात को खीरा खाने से पाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है, जिसके कारण आपकी नींद खराब हो सकती है और हो सकता है कि आपको नींद ही न आए

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
-खीरे को पचाना आसान नहीं होता है, इसलिए रात को इसका सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके पाचन तंत्र पर दोहरा प्रभाव पड़ सकता है

-अगर आप रात को खीरा खाना ही चाहते है, तो आपको सोने से कम से कम 4-5 घंटे पहले खीरा खा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन:-

-जिसे पेट की पहले से कोई समस्या हो

-आपके पेट में दर्द रहता हो तो खीरे के सेवन से बचें

-जिसको खाना पचाने में दिक्कत हो, उसे भी खीरा खाने से बचना चाहिए।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें