फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: जानिए कोरोना में कैसे फायदेमंद साबित हो सकती है ग्रीन-टी? इन रोगों से भी देती है सुरक्षा

Mon, 19 Jul 2021 05:28 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना संक्रमण में फायदेमंद हो सकती है ग्रीन-टी - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में सदियों से ग्रीन-टी का सेवन तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है, भारत में भी पिछले कुछ दशकों से इसकी मांग तेजी से बढ़ी है। अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रीन टी का सेवन कई गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, कैंसर और वजन कम करने में बेहद फायदेमंद हो सकती है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पानी के बाद चाय, दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय है। ग्रीन टी को इसके फायदों के लिए काफी सालों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। ग्रीन-टी अनऑक्सीडाइज़्ड पत्तियों से बनाई जाती है, यही कारण है कि इसमें सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट और फायदेमंद पॉलीफेनॉल्स का मात्रा पाई जाती है।
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी से संबंधित हाल ही में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि ग्रीन-टी का सेवन कोरोना संक्रमण से भी सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि ग्रीन-टी में कई ऐसे यौगिक होते हैं जो न सिर्फ कोरोना से मुकाबले में सहायक है साथ ही यह इम्यूनिटी को मजबूती देकर भविष्य में भी इस संक्रमण से सुरक्षा दे सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इसके ऐसे ही फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गैलोकैटेचिन नामक यौगिक है बेहद शक्तिशाली - फोटो : social media
कोरोना में कैसे लाभकारी है ग्रीन टी
आरएससी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि ग्रीन टी का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कोविड-19 से लड़ने में भी शरीर के लिए मददगार हो सकता है। ग्रीन टी में पाया जाने वाला 'गैलोकैटेचिन' नामक एक यौगिक इसे कोरोना के खिलाफ काफी प्रभावी बना देता है। ग्रीन-टी का लंबे समय से दुनिया भर में तमाम फायदों के लिए सेवन किया जाता रहा है। यह अपने चिकित्सीय और प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुणों के लिए काफी कारगर मानी जाती है। ब्रिटेन के स्वानसी विश्वविद्यालय में हाल ही में किए गए इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से लड़ने में ग्रीन टी की भूमिका के बारे में लोगों को बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है ग्रीन टी का सेवन - फोटो : pixabay
गैलोकैटेचिन यौगिक है काफी महत्वपूर्ण
अध्ययन के लेखक डॉ सुरेश मोहनकुमार बताते हैं, ''प्रकृति हमेशा से तमाम तरह के गंभीर रोगों के इलाज का खजाना समेटे हुए है। कोरोना महामारी आने के बाद हम उसी खजाने से इसके उपचार को खोजने के प्रयास में लगे हुए थे। हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पहले से ही ज्ञात प्राकृतिक यौगिकों की जांच शुरू की। विभिन्न यौगिकों के अध्ययन के दौरान हमने पाया कि ग्रीन-टी में पाया जाने वाला गैलोकैटेचिन यौगिक कोरोना वायरस से मुकाबले में अच्छे परिणाम दे सकता है। इसे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकता है, स्वाभाविक रूप से इसमें मौजूद यौगिक कोरोना से मुकाबले के लिए भी शरीर को मजबूती देंगे।

4 of 5
कैंसर के खतरे को कम कर सकती है ग्रीन-टी - फोटो : Social media
कई तरह के कैंसर को कम करने में सहायक
अध्ययन बताते हैं कि जिन देशों में ग्रीन टी का सेवन अधिक होता है, वहां कुछ प्रकार के कैंसर की दर कम होती है। साल 2020 में डेटाबेस की समीक्षा के अंतर्गत वैज्ञानिकों ने पाया कि इसका सेवन इंसानों में कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। शोधकर्ताओं ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए 1.1 मिलियन (11 लाख) प्रतिभागियों पर किए गए 142 अध्ययनों का आकलन किया। इसके अलावा एनेमिल एंट टेस्ट ट्यूब अध्ययनों में पाया गया कि ग्रीन-टी का सेवन स्तन, मूत्राशय, कोलोरेक्टल (आंत्र), फेफड़े, प्रोस्टेट, त्वचा और पेट के कैंसर के खतरे को कम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हृदय रोगियों के लिए ग्रीन-टी के फायदे - फोटो : Social media
हृदय रोगों से मृत्यु का खतरा हो सकता है कम
साल 2006 में किए गए के एक अध्ययन में बताया गया कि ग्रीन-टी पीने वाले लोगों में हृदय रोग के कारण मौत का खतरा कम होता है। 11 साल तक किए गए इस अध्ययन में 40-79 आयु वर्ग के 40,000 से अधिक जापानी प्रतिभागियों को शामिल किया गया। इसमें पाया गया कि जिन प्रतिभागियों ने प्रति दिन कम से कम पांच कप ग्रीन टी पी थी, उनमें हृदय रोग के कारण मृत्यु दर का जोखिम कम पाया गया था। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के आधार पर ग्रीन-टी के सेवन की मात्रा को ध्यान में रखने की भी सलाह देते हैं।


-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Identification of (2R,3R)-2-(3,4-dihydroxyphenyl)chroman-3-yl-3,4,5-trihydroxy benzoate as multiple inhibitors of SARS-CoV-2 targets; a systematic molecular modelling approach

अस्वीकरण नोट: यह लेख मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।  लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें