फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कोरोना काल में सूखी खांसी कर रही है परेशान? तो ये हैं इसके पीछे के कारण, यहां जानें उपचार

Sat, 24 Jul 2021 02:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आचार्य मनीष
आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

कोरोना वायरस महामारी ने लगभग हर किसी की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है। हर कोई अपने स्वास्थ्य के प्रति अब चिंतित रहता है। हल्की सी खांसी और बुखार भी लोगों के मन में डर बैठा देते हैं कि कहीं वे कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं हो गए हैं। वहीं, कोरोना काल में सूखी खांसी होना अच्छा संकेत नहीं है, क्योंकि ये कोरोना वायरस का एक लक्षण है। इसमें व्यक्ति को सूखी खांसी होती है और बलगम नहीं आता है। लेकिन गले में खराश, जलन और दर्द जरूर होता है। ऐसे में लोग इस खांसी से छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अजमाते हैं, ताकि उन्हें इस खांसी से छुटकारा मिल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखी खांसी को जड़ से खत्म करने के लिए आयुर्वेद में कुछ तरीके बताए गए हैं, जो हो सकता है कि आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
खांसी होने के कारण - फोटो : istock
सूखी खांसी होने के कारण:-

-प्रदूषण की वजह से
-धूल मिट्टी के कण नाक और गले में जाने के कारण
-किसी बाहरी पदार्थ से नाक और गले में हुई एलर्जी के कारण
-कोई व्यक्ति अगर फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित है, तो उसे भी काफी ज्यादा सूखी खांसी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
शहद और दूध के फायदे - फोटो : सोशल मीडिया
शहद
  • सूखी खांसी में शहद आराम देने का काम कर सकता है। इसके लिए आपको दिन में तीन-चार बार शहद का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद डालकर खाएं। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है।

4 of 7
गरारे के फायदे - फोटो : istock
गरारे
  • आप गरारे भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर इस पानी से गरारे करने चाहिए। सुबह उठकर, दिन में और रात को सोने से पहले जरूर गरारे करें। बस ध्यान रहे कि खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी गरारे न करें।
विज्ञापन

5 of 7
अनार के छिलके के फायदे - फोटो : Pixabay
अनार के छिलके
  • अनार हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि इसके छिलके भी काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आपको करना ये है कि अनार के छिलकों को सूखा लें। इसके बाद खांसी आने पर इसका एक छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखकर चबाते रहें। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
अदरक वाली चाय के फायदे - फोटो : Pixabay
अदरक
  • आपको करना ये है कि एक अदरक के छोटे टुकड़े पर चीरे लगाकर इसे गैस पर हल्का पका लें। इसके बाद इसे शहद में मिलाकर इसका सेवन करें। इससे भी आपको लाभ मिल सकता है। अदरक को अच्छे से चबाने के बाद फेंकने की जगह आप इसे खा भी सकते हैं। इसके अलावा आप आदरक वाली चाय का भी सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काली मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
काली मिर्च और शहद
  • आपकी खांसी को रोकने और खत्म करने का काम काली मिर्च और शहद की जोड़ी कर सकती है। इसके लिए आपको एक चम्मच शहद में थोड़ी सी पीसी हुई काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करना है। दिन में तीन बार इसका सेवन करें और ध्यान रहे कि इसके तुरंत बाद पानी न पिएं।

नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें