फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी का पत्ता, ऐसे बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

Fri, 05 Feb 2021 09:15 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी के गुणों के बारे में तो सभी जानते हैं। आयुर्वेद में भी तुलसी को एक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा माना गया है। तुलसी का उपयोग बहुत पहले से आयुर्वेदिक दवाइयों में किया जाता रहा है। ये कई बीमारियों को सही करने में सक्षम है। इसलिए आयुर्वेद में तुलसी को विशेष महत्व दिया जाता है। पहले के समय में किसी के बीमार पड़ने पर दादी-नानी के नुस्खों में भी तुलसी का उपयोग होता था। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बदलते मौसम में होने वाली परेशानियों से भी बचाते हैं। आइए जानते हैं तुलसी के उपयोग और फायदे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी के पत्तों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे हमारा शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है। प्रतिदिन सुबह तुलसी के एक या दो पत्ते खाने से बदलते मौसम में होने वाले रोगों की वजह से बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
तुलसी के पत्ते (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
तुलसी के पत्ते मुंह की दुर्गंध से निजात दिलाते हैं। रोजाना तुलसी के कुछ पत्ते मुंह में रखकर चूसने से सांस में आने वाली दुर्गंध दूर होती है, लेकिन तुसली के पत्तों को दांतों से चबाकर नहीं खाना चाहिए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तुलसी सर्दी-जुकाम के साथ बुखार में भी फायदा पहुंचाती है। काली मिर्च और तुलसी को पानी में उबाल कर काढ़ा बनाएं, इसमें मिश्री डालें। इसको पीने से बुखार में राहत मिलती है। जुकाम होने पर तुलसी को पानी में उबाल कर भाप लेने से भी फायदा होता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तुलसी पेट संबंधित परेशानियों में भी लाभ पहुंचाती है। लूज मोशन होने पर तुलसी को जीरे के साथ पीस लें और दिन में तीन से चार बार इस मिश्रण को खाएं। इससे दस्त की समस्या से निजात मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
घर में काम करते समय थोड़ी बहुत चोट लग जाती है, तो तुलसी के पत्ते और फिटकरी को मिलाकर घाव पर लगाना चाहिए। इससे घाव जल्दी ठीक होने लगता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें