प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अस्थमा के मरीजों को विटामिन- सी से भरपूर चीजें, जैसे- हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, टमाटर, खट्टे फल, मटर और कीवी आदि का सेवन करना भी जरूरी होता है। इसके अलावा बीटा कैरोटीन युक्त खाद्य पदार्थ भी इन लोगों के लिए जरूरी होते हैं। जैसे- सूखे खुबानी, शकरकंद, गाजर, रेड पेपर आदि का इस्तेमाल करने से भी लाभ मिल सकता है। वहीं, ब्लैक टी, सेब, सलाद, प्याज आदि का सेवन करने से भी अस्थमा के रोगियों को फायदा मिल सकता है।