कीवी एक ऐसा फल है, जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। स्वाद में तीखा और मीठा लगने वाले इस फल का मूल स्थान वैसे तो चीन है, लेकिन इसकी खेती भारत में भी कई जगहों, जैसे कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, केरल और कर्नाटक में होती है। इस फल की खासियत ये है कि इसमें कुछ भी फेंकने वाली चीज नहीं होती है। आप इसके छिलके और बीज सहित पूरा फल खा सकते हैं और पूरा फल खाना ही सबसे ज्यादा पौष्टिक भी होता है। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...