फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे-छोटे बीजों वाला ये सुपर फूड सेहत के लिए है फायदेमंद, कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा करता है कम

Tue, 25 Feb 2020 02:31 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
flax seed
अलसी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसी वजह से इसे सुपर फूड कहा जाता है। अलसी के छोटे-छोटे बीज आपको कई तरह की बीमारियों के जोखिम से बचाते हैं। यह आपके बेड कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं और कैंसर जैसे घातक बीमारी के खतरे से भी आपको बचाते हैं। अलसी में कई पोषक तत्व होते हैं, जो प्राकृतिक तौर पर कई बीमारियों से आपको सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं। अलसी (फ्लैक्स सीड) आपके दिल से लेकर दिमाग तक के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं अलसी खाने के फायदे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
heart attack - फोटो : social media
अलसी खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है जो कि दिल के लिए फायदेमंद है। अलसी शरीर में मौजूद बेड कोलेस्ट्रोल को कम करती है और रक्त प्रवाह को बेहतर करती है।
विज्ञापन

3 of 5
मोटापा - फोटो : Pixabay
अलसी में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा होती है। ये ही वजह है कि यह दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। अलसी आपके शरीर के रक्त प्रवाह को बेहतर कर खून के थक्का बनने से रोकती है और दिल की बीमारी के जोखिम को दूर करती है। अलसी  वजन घटान में भी सहायक है क्योंकि यह शरीर के अतिरिक्त वसा को कम करती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अलसी में अल्फा लाइनोइक एसिड होता है। ये डाइबिटीज से लेकर जोड़ो के दर्द तक में फायदेमंद है। अलसी आपके शरीर के ब्लड शुगर को नियंत्रित कर डाइबिटीज के जोखिम को दूर करती है। इसेमं मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती है और त्वचा पर झुर्रियां नहीं होने देती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाई ब्लड प्रेशर - फोटो : Pixabay
अलसी आपके ब्लड प्रेशर को ठीक रखती है और हाइपरटेंशन की बीमारी नहीं होने देती। अलसी एक ऐसा सुपरफूड है जो कि आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपके सिर के बाल झड़ रहे हैं तो आप अलसी खाएं, इससे बाल झड़ने की शिकायत दूर होती है। इसके अलावा, ये छोटे-छोटे बीज आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो आप अलसी के पाउडर को सरसों के तेल में गुनगुना करके जोड़ों पर लगाएं, आपको दर्द से आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें