फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडे को आखिर क्यों कहा जाता है 'सूपरफूड'? जानिए इसके सेवन के चार जबरदस्त फायदे

Thu, 15 Oct 2020 01:14 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कहते हैं कि अंडे में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक उबले अंडे में विटामिन ए से लेकर फोलेट, विटामिन बी-5, विटामिन बी-12, फॉस्फोरस और सेलेनियम तक पाया जाता है। इसके अलावा अंडा विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी-6, कैल्शियम और जिंक से भी भरपूर होता है और यही वजह है कि इसे 'सूपरफूड' भी कहा जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। डॉक्टर भी लोगों को कम से कम एक अंडा रोजाना खाने की सलाह जरूर देते हैं। आइए जानते हैं अंडे के सेवन के पांच जबरदस्त फायदों के बारे में, जो आपके काम के हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Needpix.com
ब्लड कोलेस्ट्रॉल को नहीं करता प्रभावित 
  • वैसे तो अंडे में बहुत अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, लेकिन हैरानी की बात है कि यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कुछ खास प्रभावित नहीं करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंडा खाने वाले करीब 70 फीसदी लोगों का कोलेस्ट्रॉल सही रहता है जबकि बाकी बचे 30 फीसदी लोगों के कोलेस्ट्रॉल में अंडा खाने से हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिल की बीमारियों का खतरा होता है कम 
  • डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर में जब एलडीएल का स्तर बढ़ जाता है तो उससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन एलडीएल के बड़े कणों से इसका खतरा कम होता है। कई अध्ययनों में इस बात का खुलासा हो चुका है अंडा एलडीएल के छोटे कणों को बड़े कणों में बदल देता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। हालांकि कुछ शोधों में यह भी दावा किया गया है कि डायबिटीज के मरीजों में अंडा खाने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंखों के लिए भी अच्छा है अंडा 
  • अंडे का सेवन आंखों के लिए भी अच्छा होता है, क्योंकि इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा अंडे में विटामिन ए भी पाया जाता है, जिसे आंखों के लिए जरूरी माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वजन कम करने में भी मददगार है अंडा 
  • अक्सर लोग अपना वजन कम करने के लिए कम कैलोरी वाला खाना खाते हैं। ऐसे में अंडा इसका एक विकल्प होता है, क्योंकि इसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती, जिसकी वजह से लोग कम कैलोरी वाला आहार लेते हैं। इससे उनका वजन तेजी से कम होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें