फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: दांत दर्द से हैं परेशान तो करें इस चीज का सेवन, पेट के लिए भी है फायदेमंद

Tue, 27 Apr 2021 08:35 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


लौंग को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में शुमार किया जाता है। इसने न सिर्फ भारतीय खाने में ही अपनी खास जगह बनाई है, बल्कि पूठा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान में भी लौंग का स्थान महत्वपूर्ण है। यह खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसके औषधीय गुण सेहत में भी सुधार करते हैं। लौंग में पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, आयरन, मैंगनीज, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही गुण इसे उत्तम जड़ी-बूटी बनाते हैं। आइए जानते हैं लौंग के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दांत दर्द से दिलाता है राहत 
  • लौंग में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो संक्रमित दांत के आसपास के सूजन को कम करने और दर्द को दूर भगाने में सहायक होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-सेप्टिक गुण दांतों में संक्रमण को फैलने से रोकने में भी मदद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट संबंधी बीमारियों से दिलाता है राहत 
  • लौंग के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट संबंधी बीमारियों में राहत मिलती है। रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ दो-तीन लौंग का सेवन करें, इससे कब्ज, डायरिया और एसिडिटी आदि समस्याओं से राहत मिलेगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तनाव को करता है कम  
  • आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ एक-दो लौंग का सेवन करना चाहिए। इससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी को भी बनाता है मजबूत 
  • लौंग इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करने में कारगर होता है। अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी के साथ एक-दो लौंग का सेवन करें। इससे गले में खराश की समस्या से भी निजात मिलेगी। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें